Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैली, इलाके में लगाई गई बैरिकेडिंग (barricades)

अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैली, इलाके में लगाई गई बैरिकेडिंग (barricades)
---Advertisement---

धनबाद के जामाडोबा स्थित बड़कीटांड़-जीतपुर रोड पर रविवार देर शाम अचानक भू-धंसान होने से इलाके में दहशत फैल गई। सड़क  पर बैरिकेडिंग (barricades) लगा कर लोगों के सुरिक्षित जोन रखा जा रहा है, किनारे बड़ा गोफ बन जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। सोमवार तक भी स्थिति जस की तस बनी रही। मौके पर केवल बैरिकेडिंग(barricades) की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। ग्रामीणों  का कहना है कि बैरिकेडिंग (barricades)  को आने – जाने दिक्कत हो रहा है।

बीते देर शाम तेज आवाज के साथ सड़क किनारे जमीन धंस गई और बड़ा गोफ बन गया। यह सड़क हजारों लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोफ लगातार चौड़ा हो रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल केवल बैरिकेडिंग कर लोगों को सतर्क किया गया है।

ग्रामीणों ने कोलियरी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भूमिगत खनन के बाद नियमानुसार बालू भराव नहीं होने के कारण जमीन के नीचे खाली जगह बन रही है और लगातार भू-धंसान की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय निवासी मोहम्मद निजाम अंसारी ने बताया कि करीब तीन साल पहले भी इसी स्थान पर जमीन धंसी थी, लेकिन उस समय स्थायी समाधान नहीं किया गया। अब फिर उसी जगह गोफ बनने से लोगों में डर का माहौल है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित कोलियरी प्रबंधन से तत्काल तकनीकी जांच कराने, भू-धंसान वाले हिस्से की मरम्मत करने और भूमिगत खाली स्थानों का सुरक्षित भराव कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो यह सड़क और आसपास की आबादी किसी बड़े हादसे की चपेट में आ सकती है।

इसे भी पढ़े- पत्थरपनिया (Pattharpaniya)जंगल में पेड़ से लटका शव, मृतक की पत्नी और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Nirsa News: निरसा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Nirsa News: निरसा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

IMD Forecast: झारखंड में बढ़ी ठंड, सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे कई इलाके

IMD Forecast: झारखंड में बढ़ी ठंड, सुबह कोहरे की चादर में लिपटे रहेंगे कई इलाके, रांची में 10 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

जमशेदपुर के पास ब्राउन शुगर बेचने को लेकर खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े चली गोली

Brown Sugar: जमशेदपुर के पास ब्राउन शुगर बेचने को लेकर खूनी संघर्ष, दिनदहाड़े चली गोली

Jamtara News: 96 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा अज्ञात शव

Jamtara News: 96 घंटे तक अस्पताल में पड़ा रहा अज्ञात शव, संजय अग्रवाल ने निभाया इंसानियत का फर्ज

Jharkhand Politics: तबीयत में सुधार के बाद सक्रिय हुए बसंत सोरेन

Jharkhand Politics: तबीयत में सुधार के बाद सक्रिय हुए बसंत सोरेन, शिबू सोरेन के आवास पर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Mann Ki Baat: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

Mann Ki Baat: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ का 140वां संस्करण

Leave a Comment