Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

CM Hemant Soren ने शिक्षा विभाग के प्रगति कार्यो की समीक्षा की, एजुकेश लोन के बदले बैंक को पूरी गारंटी दे रही राज्य सरकार

On: July 14, 2026 1:52 PM
Follow Us:
कार्यो में विलंब पर CM ने अधिकारियों को लगया फटकार, कहा कि- लापरवाही (negligence) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमन्त (CM Hemant Soren ) सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों की उपस्थिति में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री (CM Hemant Soren )  ने राज्य में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को और ज्यादा आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने को लेकर प्रतिबद्धता जतायी। मुख्यमंत्री (CM Hemant Soren ) ने अधिकारियों से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, बजटीय प्रावधानों तथा घोषणाओं की कार्य प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (GSCC) स्कीम के तहत उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु अबतक 2888 पात्र स्टूडेंट्स को ऋण उपलब्ध कराए जाने पर विभाग की सहमति मिली है, जिसमें 243 छात्र-छात्राओं के बीच 64 करोड़ रुपए राशि का ऋण विभिन्न बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। स्टूडेंट्स को उपलब्ध कराए जा रहे एजुकेश लोन के बदले बैंक को पूरी गारंटी राज्य सरकार दे रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित कर गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत अधिक से अधिक पात्र स्टूडेंट्स को ऋण उपलब्ध कराएं ताकि पैसे और संसाधन के अभाव से कोई भी छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित न रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल एविएशन विभाग से समन्वय स्थापित कर दुमका फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को भी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष कार्य योजना बनाएं। बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार भी मौजूद रहे,

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा द्वारा संचालित विद्यार्थी कल्याण से जुड़ी ‘गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना’, मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना, मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना सहित स्कॉलरशिप स्कीम से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ छात्र-छात्राओं तक तेजी से पहुंचाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़े- BJP पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष रवि बाध्यकर (Ravi Badhyakar) का निधन, पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिवस (Sports Day) के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित ।

खेल दिवस के अवसर पर राज सिन्हा ने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

बजरंग दल (Bajrang Dal) ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार वाले के चेहरे पर दिखी मुस्कान ।

बजरंग दल ने एक लापता बुजुर्ग व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाया, परिवार के चेहरे पर दिखी मुस्कान

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन समिति (ANCORD) का बैठक आयोजन किया गया, उपायुक्त ने किया बैठक की गतिविधीयों का समिक्षा

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

नेपाल-तिब्बत क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ (flash floods )में लगभग 2000 लोग लापता , महाराष्ट्र के 404 लोगों में से 338 सुरक्षित

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

500 परिवार (500 families) नारकीय जीवन जीने को मजबूर , दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बदहाल

झारखंड में बढ़ रहा है H1N1 संक्रमण, स्वाइन फ्लू के मिले 8 सैंपल , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

झारखंड में बढ़ रहा है H1N1 संक्रमण, स्वाइन फ्लू के मिले 8 सैंपल , स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

Leave a Comment