Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

डिफेंस मॉक एक्सरसाइज (Exercise) का आयोजन: तीन मिनट का रखा गया ब्लैक आउट

डिफेंस मॉक एक्सरसाइज (Exercise) का आयोजन: तीन मिनट का रखा गया ब्लैकआउट
---Advertisement---

बोकारो जिले में आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज (Exercise) का सफल आयोजन किया गया। इस एक्सरसाइज (Exercise) के दौरान शाम 7:03 बजे से 7:06 बजे तक पूरे जिले में तीन मिनट का ब्लैकआउट रखा गया। सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज (Exercise) में ब्लैकआउट के माध्यम से विभिन्न विभागों की तत्परता, समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन किया गया।

जिला स्तरीय सिविल डिफेंस मॉक एक्सरसाइज का मुख्य आयोजन बोकारो के उषा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप तथा सेक्टर-12 स्थित मेडिकेट अस्पताल में किया गया। अभ्यास के दौरान एयर रेड सायरन बजने के बाद बम विस्फोट जैसी काल्पनिक आपात स्थिति तैयार की गई। इसके बाद पुलिस, सिविल डिफेंस, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, आपदा प्रबंधन एवं जनसंपर्क विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

मॉक ड्रिल में घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाने, आग पर काबू पाने तथा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने की पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास का उद्देश्य किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा की स्थिति में सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के नियमित अभ्यास से आपदा प्रबंधन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा वास्तविक संकट की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

इसे भी पढ़े – करंट (electrocution) की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत , पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment