धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी में बुधवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में बिजली के करंट(electrocution) की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। electrocution की चपेट आने वाली मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय शोभा सिन्हा और 40 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शोभा सिन्हा चार महीने बाद अपनी बेटी के घर से लौटकर पुटकी आई थीं और घर की साफ-सफाई करवा रही थीं। इसी दौरान बाथरूम में करंट (electrocution) फैल जाने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलने पर पुटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना बीसीसीएल की ए-टाइप कॉलोनी की है, जहां घर की मालकिन शोभा सिन्हा और उनके यहां काम करने वाली शांति देवी सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान दोनों बाथरूम में बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पूरे कॉलोनी में मातम का माहौल छा गया।
सूचना मिलते ही पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बाथरूम में करंट कैसे फैला और कहीं बिजली व्यवस्था में कोई तकनीकी लापरवाही तो नहीं थी।
READ ALSO – रेल मंडल (railway division)के कर्मी जर्जर क्वार्टर में रहने को मजबुर, अचानक भरभराकर गिर गया छज्जा





