Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रेल मंडल (railway division)के कर्मी जर्जर क्वार्टर में रहने को मजबुर, अचानक भरभराकर गिर गया छज्जा

On: July 15, 2026 7:38 PM
Follow Us:
रेल मंडल (railway division)के कर्मी जर्जर क्वार्टर में रहने को मजबुर, अचानक भरभराकर गिर गया छज्जा
---Advertisement---

देश का सबसे कमाऊ रेल मंडल (railway division) के कर्मी जर्जर क्वार्टर में रहने को मजबुर है। आए दिन हादसा को आमंत्रण दे रहे हैं । धनबाद के डीएस कॉलोनी स्थित रेल मंडल (railway division )के रेलवे क्वार्टरों की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आई है। रेलवे कर्मचारी अलका प्रसाद के क्वार्टर का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। रेल मंडल (railway division ) के हादसे के समय कमरे में सो रही 75 वर्षीय माता तिलेसरी देवी मलबे की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है घटना के बाद रेलवे कर्मचारी अलका प्रसाद ने बताया कि क्वार्टर की मरम्मत को लेकर कई बार रेलवे विभाग से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण लोग मजबूरी में जर्जर और खतरनाक क्वार्टरों में रहने को विवश हैं।

हादसे के वक्त उनकी मां तिलेसरी देवी बिस्तर पर सो रही थीं। तभी अचानक छत का भारी प्लास्टर टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद कॉलोनी के कर्मियों में भी आक्रोश है। रेलवे प्रशासन से जर्जर क्वार्टरों की तत्काल मरम्मत कराने और ऐसे भवनों में रह रहे कर्मचारियों व उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, इस हादसे ने रेलवे आवासों की बदहाल स्थिति और विभागीय लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के डिविजनल सेक्रेटरी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत से जुड़ी मांगें पहले ही सौंपी जा चुकी हैं। परमानेंट नेगोशिएटिंग मशीनरी (PNM) की आगामी बैठक में इस मुद्दे को फिर से ज़ोर-शोर से उठाया जाएगा। अलका प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा  कि विभाग की लापरवाही के कारण लोग मजबूरी में जर्जर और खतरनाक क्वार्टरों में रहने को विवश हो कर जी रहे है। 

इसे भी  पढ़े – नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, ऑटो-रिक्शा ड्राइवर (Driver) को किया गया गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment