Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कार्यो में विलंब पर CM ने अधिकारियों को लगया फटकार, कहा कि- लापरवाही (negligence) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

On: July 15, 2026 6:34 PM
Follow Us:
कार्यो में विलंब पर CM ने अधिकारियों को लगया फटकार, कहा कि- लापरवाही (negligence) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति का गहन अवलोकन करते हुए अधिकारियों को कार्यों में विलंब एवं लापरवाही (negligence) पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य योजनाओं की समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए। लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही (negligence) होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। किसी भी परियोजना में निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्ता से किसी प्रकार के लापरवाही (negligence) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पथ निर्माण विभाग को सभी परियोजनाओं का अद्यतन एवं सुव्यवस्थित डेटाबेस तैयार करने तथा जियो-टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना की स्थिति, लागत, समय-सीमा और प्रगति का स्पष्ट विवरण उपलब्ध हो, ताकि कार्यों की सटीक निगरानी की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जियो-टैगिंग से पारदर्शिता बढ़ेगी और निगरानी प्रणाली मजबूत होगी। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिया कि समस्याओं की समय पर पहचान कर शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी निर्माणाधीन एवं पूर्ण परियोजनाओं का अद्यतन विवरण नियमित रूप से उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि इससे जवाबदेही और समयबद्धता सुनिश्चित होगी तथा आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सड़कों की खराब स्थिति, गड्ढों, जलजमाव एवं निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की लगातार जानकारी मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करें तथा उनका अद्यतन रिकॉर्ड रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा ऋतु में सड़कों की स्थिति बिगड़ने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए गड्ढों की मरम्मत, जल निकासी की समुचित व्यवस्था एवं सड़कों की गुणवत्ता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही, संकीर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कर यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।

इसे भी पढ़े- धनबाद के डाकघर (post office)को बम से उड़ाने की धमकी, डाक परिसर में मचा हड़कंप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment