धनबाद के स्टील गेट से भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath) की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। इस पावन यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग पर “जय जगन्नाथ” (Lord Jagannath) के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा और शहर आस्था के रंग में रंग गया। रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ (Lord Jagannath), भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

यात्रा में महिला, पुरुष, बच्चे और युवाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। भक्ति गीतों, कीर्तन और जयकारों से पूरे मार्ग का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर शरबत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। वहीं, आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी। धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और अनुशासित व्यवस्था का सुंदर संगम इस आयोजन में देखने को मिला।
इस्कॉन मंदिर धनबाद के अध्यक्ष प्रेम दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शहर के सात विभिन्न स्थानों पर रुकेगी, जहां प्रबुद्ध नागरिकों एवं श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए हैं। सभी श्रद्धालु “जय जगन्नाथ” के जयघोष के साथ पूरे उत्साह और श्रद्धा से भगवान के रथ को खींच रहे हैं।
READ ALSO – मिनी ट्रक (Mini-truck) ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, विपरीत दिशा से जा रहे थे दोनों युवक





