Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भगवान जगन्नाथ (Grand Rath Yatra) बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा,जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा निरसा

On: July 16, 2026 7:29 PM
Follow Us:
भगवान जगन्नाथ (Grand Rath Yatra) बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा,जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा निरसा
---Advertisement---

गुरुवार को निरसा के गोपालगंज जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ (Grand Rath Yatra) , बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा शहर जय जगन्नाथ  (Grand Rath Yatra) के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। जय जगन्नाथ (Grand Rath Yatra) के यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जबकि जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी।

add

निरसा के गोपालगंज जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की पारंपरिक रथ यात्रा की शुरुआत हुई। सजे-धजे रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा विराजमान थे। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और “जय जगन्नाथ” के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींची। यात्रा में महिला, पुरुष, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

रथ यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन का लाभ उठाते रहे।

“भगवान जगन्नाथ की यह रथ यात्रा शहर के सात अलग-अलग स्थानों पर पहुंचेगी। प्रत्येक स्थान पर प्रबुद्ध नागरिक और श्रद्धालु भगवान को भोग अर्पित करेंगे। हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जय जगन्नाथ के जयघोष करते हुए रथ को खींच रहे हैं।”

इसे भी पढ़े- SP के निर्देश पर SIT ने चलाया अभियान, बास्कोनगर (Baskonagar) से लापता 3 नाबालिग बच्चियां मिली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment