धनबाद जिले के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) , बेनागड़िया में रैगिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) के 10वीं कक्षा के एक छात्र के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर उसके ही सहपाठियों ने बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, श्री जवाहर नवोदय (Navodaya Vidyalaya) विद्यालय मारपीट का वीडियो भी बनाया गया और किसी को बताने पर धमकी दी गई। घायल छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित छात्र सुमित कुमार दास, गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का रहने वाला है और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में 10वीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार देर रात हॉस्टल में मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर उसके ही कक्षा के पांच छात्रों ने कथित तौर पर उसके हाथ रस्सी से बांध दिए और बेल्ट से पिटाई की। आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया और छात्र को किसी से शिकायत नहीं करने की धमकी दी गई।
घटना के बाद सुमित दो दिनों तक चुप रहा और स्कूल की नर्स से दवा लेकर दर्द सहता रहा। उसने परिजनों को फोन पर सब कुछ ठीक होने की बात कही, लेकिन तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग स्कूल पहुंचे, तब जाकर विद्यालय प्रबंधन को मामले की जानकारी मिली। छात्र को पहले पांडरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्कूल में छात्रों को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है, लेकिन कई बार अभिभावक चोरी-छिपे बच्चों को मोबाइल उपलब्ध करा देते हैं। प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करने और दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रबंधक का कहना है कि परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी है, हालांकि प्राइवेसी के कारण कक्षाओं और कुछ निजी स्थानों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
इसे भी पढ़े – भगवान जगन्नाथ (grand Rath Yatra) बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा,जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंज उठा निरसा





