Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

NEET परीक्षा का रिजल्ट जारी, Neha Kumari ने हासिल किया NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 41,235

On: July 17, 2026 3:41 PM
Follow Us:
NEET परीक्षा का रिजल्ट जारी, Neha Kumari ने हासिल किया NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 41,235
---Advertisement---

NEET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिय़ा गया है आपको बता दें कि झारखंड की बेटी नेहा कुमारी (Neha Kumari ) NEET परीक्षा में 41,235वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। ये बात सच है कि सपना को हक्कित बनने देर नहीं लगती जब सपने को मेहनत की हवा दी जाए,कहा जाता है कि अगर हौसलों में उड़ान हो और कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो सीमित संसाधन और मुश्किलें भी आपका रास्ता नहीं रोक सकतीं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है देवघर जिले के सारठ प्रखंड अंतर्गत खखंडा गांव की नेहा कुमारी (Neha Kumari ने , नेहा (Neha Kumari ने NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेहा ने NEET परीक्षा में 41,235वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।

add

नेहा की यह सफलता इसलिए भी बेहद खास और प्रेरणादायक है, क्योंकि उन्होंने किसी बड़े शहर या महंगे कोचिंग संस्थान का रुख करने के बजाय अपने गाँव में ही रहकर बेहद सीमित संसाधनों के बीच यह मुकाम हासिल किया है। उनकी शुरुआती शिक्षा भी बेहद सामान्य रही है। उन्होंने अपनी मैट्रिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई स्थानीय सरकारी विद्यालय राय बहादुर जगदीश प्रसाद सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय बामनगामा से पूरी की।

इसके बाद वे घर पर ही रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। नेहा कुमारी के पिता मृत्युंजय प्रसाद सिंह किसान हैं जबकि मां मुन्नी देवी गृहणी है बेटी की इस कामयाबी पर पूरा परिवार बेहद खुश है। उनकी इस शानदार कामयाबी से परिवार में हर्ष का माहौल है। गरिब परिवार की बेटी होकर नेहा कुमारी ने सफल होकर ये साबित कर दिया कि मेहनत धीरे -धीरे बोलती है लेकिन एक दिन जरूर बोलती है। नेहा कुमारी  के लिए ऑल इंडिया 41,235वीं  रैंक हासिल करना नेहा कुमारी के लिए असान नहीं था फिर भी नेहा ने अपनी पुरी मेहनत और लगन से कर दिखाया जो की बाकी तैयारी करने वाले युवाओं  के लिए भी ये प्रेरणा की स्रोत है।

इसे भी पढ़े- किसानों के लिए गले का फंदा बना खेतों की सिंचाई ! आजीविका (Livelihood) पर मंडराया संकट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment