धनबाद के सबसे बड़े अस्पताल SNMMCH के पीजी ब्लॉक Super-specialist अस्पताल परिसर में अवैध रूप से रह रहे करीब एक दर्जन परिवारों और अवैध ढांचों को हटाने के लिए धनबाद अंचल के सीओ राम प्रवेश कुमार दल बल के साथ SNMMCH के पीजी ब्लॉक Super-specialist परिसर में पहुंचे । धनबाद अंचल के सीओ राम प्रवेश कुमार ने बताया कि सुपरस्पेशलिस्ट (Super-specialist) अस्पताल के परिसर में खटाल बनाया गया था उसमें 12-13 परिवार अवैध रूप से रहते थे ।

जिसमें अतिक्रमणवाद खोलते हुए मैंने फाइनल आदेश पारित कर दिया है जिसके आलोक में मैं आज अतिक्रमण हटाने आया हूं और अतिक्रमण हटाया जा रहा है । इन परिवार वालों के वैकल्पिक जगह या स्थान के बारे में पूछने पर सीओ राम प्रवेश कुमार ने कहा कि मेरे स्तर से इन परिवार वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था संभव नहीं है । इनको वरीय पदाधिकारी के पास जाना चाहिए और बात करनी चाहिए ।
वही हटाए जा रहे परिवार की सदस्य अशर्फी देवी ने कहा कि हम गरीब लोग है पिछले 45 वर्षों से यही किसी तरह रहते है और गुजारा करते है । अब यहां से सरकार हटा रही है लेकिन कहा जाए समझ नहीं आ रहा है सरकार से बस यही मांग है कि हमें रहने की व्यवस्था दे । वही हटाए जा रहे लोगों में हरिदयाल यादव ने कहा कि हम लोगों किसी तरह से यह रहे के रोजी रोटी चला रहे थे अब यहां से हटाया जा रहा है सरकार से यही मांग है कि हम गरीब लोगों को जीने खाने दिया जाए और कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए ।
इसे भी पढ़े- NEET परीक्षा का रिजल्ट जारी, Neha Kumari ने हासिल किया NEET परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 41,235





