हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। शुरुआती कारोबार से बाजार में दबाव देखने को मिला। ज्यादातर सेक्टर में बिकवाली देखने को मिली। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी में 5 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से निफ्टी बैंक 576 यानी करीब 1 परसेंट फिसलकर 57945 पर बंद हुआ।

अमेरिका-ईरान युद्ध के खतरनाक मोड़ पर पहुंचने से दुनियाभर के बाजारों पर इसका असर देखने को मिला। चीन के शंघाई और हांगकांग के हेंगसेंग में मामूली तेजी रही। लेकिन इसके अलावा ज्यादातर एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई 4 परसेंट से ज्यादा यानी करीब 2700 प्वाइंट लुढ़कर बंद हुआ। भारतीय बाजार दिन के निचले स्तर से हल्का संभलकर लेकिन गिरावट के साथ बंद हुए।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 96 प्वाइंट की गिरावट के साथ निफ्टी 24238 पर बंद हुआ वहीं सेंसेक्स आधा परसेंट से ज्यादा यानी 443 प्वाइंट की गिरावट के साथ 77708 पर बंद हुआ। आईटी, ऑटो, फाइनेंशियल सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। हालांकि फार्मा, मेटल, मीडिया, रियल्टी और एनर्जी सेक्टर में हल्की तेजी देखने को मिली।
आज अच्छी खासी बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों में शुमार रहे टॉरेंट फार्मा, पीएनबी, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, यूनियन बैंक और ऑयल इंडिया। इन शेयरों में आज 4 से 5 परसेंट तक की तेजी दर्ज की गई। वहीं एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एयू स्मॉल फिन बैंक, यस बैंक में 3 से 5 परसेंट तक की गिरावट दर्ज की गई।
इसे भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर संसद के करीब पहुंचा CJP का प्रदर्शन





