Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कोडरमा का जलवा, डॉ. बीरेंद्र कुमार और विपिन जाते को मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान

On: July 23, 2026 1:06 PM
Follow Us:
कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कोडरमा का जलवा, डॉ. बीरेंद्र कुमार और विपिन जाते को मिले दो प्रतिष्ठित सम्मान
---Advertisement---

कोलकाता में आयोजित 15वें शॉर्ट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में कोडरमा के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक डॉ. बीरेंद्र कुमार और सह-निर्माता विपिन जाते को दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

add

फिल्म महोत्सव में राजवीर आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस की शॉर्ट फिल्म ‘लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री’ को ज्यूरी मेंशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया जबकि म्यूजिक वीडियो ‘तुमसे प्यार हो गया’ को बेस्ट म्यूजिक वीडियो ज्यूरी अवॉर्ड प्रदान किया गया।

पुरस्कार मिलने पर डॉ. बीरेंद्र कुमार ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार मिल रहे सम्मान से उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम सामाजिक सरोकारों और जनजागरूकता से जुड़े विषयों पर लगातार शॉर्ट फिल्में और म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रही है।

उन्होंने बताया कि ‘लूटन सिंह बनेंगे प्रधानमंत्री’ वर्तमान राजनीतिक परिवेश पर आधारित एक व्यंग्यात्मक शॉर्ट फिल्म है जो महज 15 मिनट में जनप्रतिनिधियों के प्रति जागरूकता का संदेश देती है। वहीं ‘तुमसे प्यार हो गया’ म्यूजिक वीडियो के माध्यम से पढ़ाई और नौकरी के दौरान बनने वाले रिश्तों की वास्तविकता को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

सह-निर्माता विपिन जाते ने कहा कि उनकी फिल्मों में सामाजिक जरूरतों, दर्शकों की पसंद और तकनीकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यही वजह है कि उनकी प्रस्तुतियों को देश के विभिन्न फिल्म समारोहों में लगातार सराहना और सम्मान मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें- RANCHI: कांग्रेस के भाजपा प्रदेश कार्यालय घेराव से पहले सुरक्षा कड़ी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment