Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

DEOGHAR: शादी का झांसा देकर लाखों के जेवर लेकर फरार हुई युवती

On: July 24, 2026 12:46 PM
Follow Us:
DEOGHAR: शादी का झांसा देकर लाखों के जेवर लेकर फरार हुई युवती
---Advertisement---

देवघर में शादी का झांसा देकर एक युवक से लाखों रुपये के जेवर ठगने का मामला सामने आया है। प्रयागराज निवासी युवक ने आरोप लगाया है कि शादी के लिए बुलाने वाली युवती बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर के पास उसके बैग से सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। मामले की शिकायत बाबा मंदिर थाना में दर्ज कराई गई है।

add

बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर स्थित पाठक धर्मशाला के सुविधा भवन के पास शादी के बहाने ठगी और जेवर चोरी का मामला सामने आया है। प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के नैनी निवासी श्रीकांत तिवारी ने बाबा मंदिर थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर एक युवती उनके सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गई।

पीड़ित के अनुसार, करीब पांच दिन पहले उनकी मोबाइल के माध्यम से पटना निवासी रेणु कुमारी नाम की युवती से बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत के बाद दोनों की पटना में मुलाकात हुई। युवती ने बताया कि उसके माता-पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है और वह अपने चाचा-चाची के साथ रहती है। उसने यह भी दावा किया कि उसके सोने के जेवर गिरवी रखे हुए हैं, जिन्हें छुड़ाने के लिए उसे पैसों की जरूरत है।

श्रीकांत का आरोप है कि युवती के लगातार आग्रह पर उन्होंने चार किस्तों में ऑनलाइन माध्यम से उसके खाते में कुल 85 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद युवती ने देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शादी करने का प्रस्ताव रखा। युवती के कहने पर वह अकेले ही देवघर पहुंचे और अपने साथ किसी परिजन या मित्र को नहीं लाए।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों की मुलाकात बाबा मंदिर परिसर में हुई। युवती ने बताया कि वह अपनी एक सहेली के यहां रुकी हुई है। इसके बाद वह पाठक धर्मशाला स्थित सुविधा भवन के शौचालय में पहले नहाने की जिद करने लगी और श्रीकांत को भी नहाने के लिए भेज दिया।

शिकायत के अनुसार, जैसे ही श्रीकांत नहाने गए, युवती उनके बैग में रखे करीब ढाई से तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। चोरी गए सामान में सोने की अंगूठी, करीब दो तोले की सोने की चेन, मंगलसूत्र, बिछिया समेत अन्य आभूषण शामिल हैं।

नहाकर बाहर आने पर जब युवती नहीं मिली तो श्रीकांत ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने बाबा मंदिर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत देने के बाद उन्होंने संभावित ठिकानों और जसीडीह रेलवे स्टेशन पर भी युवती की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर युवती की पहचान और उसकी तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read-Alto K10 और Kwid के मुकाबले Maruti S-Presso में कितना है दम?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment