Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jamshedpur: डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, चार घंटे बाद मिले शव

Jamshedpur: डिमना लेक में दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, चार घंटे बाद मिले शव
---Advertisement---

जमशेदपुर के डिमना लेक में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टरों की डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में शोक का माहौल है।

काफी मशक्कत के बाद डिमना लेक में डूबे दो जूनियर डॉक्टरों की लाश मिल पाई। सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और टाटा स्टील की रेस्क्यू टीम ने करीब चार घंटे तक अभियान चलाया जिसके बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात ड्यूटी समाप्त होने के बाद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के तीन जूनियर डॉक्टर डॉ. समीर लाल, डॉ. सक्षम सिंह और उनके साथी यश डिमना लेक घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक का मोबाइल पानी में गिर गया। मोबाइल निकालने के प्रयास में एक डॉक्टर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए दूसरा साथी भी पानी में उतरा, लेकिन दोनों गहरे पानी में डूब गए। तीसरा साथी सुरक्षित बाहर निकल आया।

घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बाद में टाटा स्टील के अनुभवी गोताखोर मजहरुल बारी की सहायता से दोनों शवों को लेक से बाहर निकाला गया।

मृतकों की पहचान 26 वर्षीय डॉ. समीर लाल के रूप में हुई है। समरी लाल  जमशेदपुर के काशीडीह के रहने वाले थे और दूसरे  22 वर्षीय डॉ. सक्षम सिंह डाल्टनगंज के बिनेका गांव निवासी के रूप में हुई है। दोनों एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे।

इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम छा गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Read- DEOGHAR: शादी का सपना दिखाकर लाखों के जेवर लेकर फरार हुई युवती

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

बोकारो में बीजेपी की प्रेस वार्ता, PM मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होगा एक महीने का सेवा संकल्प अभियान

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, बोले- सच्चाई दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने की हो रही कोशिश

JSSC नियुक्ति घोटाले की CID जांच पर बाबूलाल मरांडी के गंभीर आरोप, बोले- सच्चाई दबाने और बड़ी मछलियों को बचाने की हो रही कोशिश

जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर महिला को बनाया बंधक, मारपीट कर लूटे सोने के गहने, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर महिला को बनाया बंधक, मारपीट कर लूटे सोने के गहने, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

निरसा में मवेशी लदे पांच वाहनों को पुलिस ने रोका, जांच के लिए गौशाला भेजे गए गोवंश

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

Leave a Comment