Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

देवघर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, श्राइन बोर्ड की बैठक नहीं होने पर हेमंत सरकार पर साधा निशाना

देवघर पहुंचे सांसद निशिकांत दुबे, श्राइन बोर्ड की बैठक नहीं होने पर हेमंत सरकार पर साधा निशाना
---Advertisement---

गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे शनिवार को दिल्ली से सीधे बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने झारखंड सरकार और विशेष रूप से मुख्यमंत्री पर श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला।

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ मंदिर श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं, लेकिन पिछले सात वर्षों में श्राइन बोर्ड की एक भी बैठक आयोजित नहीं की गई। उन्होंने बताया कि वह विशेष रूप से श्राइन बोर्ड की प्रस्तावित बैठक में शामिल होने के उद्देश्य से देवघर पहुंचे थे, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम के विकास, पंडा समाज, स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सके।

उन्होंने कहा कि पिछले सात वर्षों में मुख्यमंत्री से आमने-सामने मुलाकात तक नहीं हुई, लेकिन वह बाबा बैद्यनाथ के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहते। इसी भावना से उन्होंने अपने व्यक्तिगत मतभेदों को दरकिनार कर बैठक में शामिल होने का निर्णय लिया था। हालांकि इस वर्ष भी श्राइन बोर्ड की बैठक नहीं होने से उन्होंने इसे बेहद गंभीर विषय बताया।

निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि विधानसभा से पारित व्यवस्था के बावजूद मुख्यमंत्री, जो श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष हैं, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत देवघर क्यू कॉम्प्लेक्स आज भी अधूरा पड़ा है और हाई कोर्ट के निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।

सांसद ने कहा कि इस वर्ष का श्रावणी मेला बाबा बैद्यनाथ की कृपा से ही सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को आशंका है कि यदि श्राइन बोर्ड की बैठक हुई तो मंदिर से जुड़ी कथित अनियमितताओं और चोरी के मामलों में अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। इसी कारण जानबूझकर बैठक नहीं बुलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसके विकास तथा बेहतर प्रबंधन के लिए श्राइन बोर्ड की नियमित बैठकें आवश्यक हैं।

Also Read- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर SC/ST एक्ट के तहत प्राथमिकी की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

'Dwadash' ceremony of the late Sudivya Kumar Sonu held in Giridih; CM Hemant Soren and several other leaders paid tribute.

गिरिडीह में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादश कार्यक्रम, CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बाघमारा में भू-धंसान प्रभावित इलाकों को खाली कराने की कवायद तेज, पुनर्वास को लेकर लोगों में नाराजगी

बाघमारा में भू-धंसान प्रभावित इलाकों को खाली कराने की कवायद तेज, पुनर्वास को लेकर लोगों में नाराजगी

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही विश्वकर्मा पूजा, गाड़ियों, औजारों और मशीनों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही विश्वकर्मा पूजा, गाड़ियों, औजारों और मशीनों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

Leave a Comment