Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, शुभम हत्याकांड समेत तीन सनसनीखेज वारदातों का खुलासा

लोहरदगा में 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, शुभम हत्याकांड समेत तीन सनसनीखेज वारदातों का खुलासा
---Advertisement---

लोहरदगा पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर शुभम कुमार हत्याकांड, खत्री ज्वेलर्स में लूट के प्रयास और पतराटोली पेट्रोल पंप पर छिनतई की कोशिश का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा, .315 बोर की एक जिंदा गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि 30 जुलाई को सबसे पहले अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट का प्रयास किया गया। घटना विफल होने के बाद आरोपी पतराटोली पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां कर्मचारियों के विरोध के कारण उनकी छिनतई की कोशिश भी नाकाम रही। इसके बाद दोनों आरोपी पास के प्रिया स्टोर पहुंचे, जहां दुकान संचालक शुभम कुमार को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल शुभम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने तुरंत विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। टीम ने लगातार छापेमारी, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। आखिरकार 1 अगस्त की सुबह ओयना गांव के एक बंद मकान से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उन्होंने तीनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

मुख्य आरोपी लाल रौशन नाथ शाहदेव ने पूछताछ में बताया कि ज्वेलरी दुकान में पहले हुई कहासुनी के बाद उसने वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। वहीं शुभम कुमार की हत्या को लेकर उसने व्यक्तिगत दुश्मनी और मुखबिरी की आशंका का दावा किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस दावे की स्वतंत्र रूप से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर अनुसंधान जारी है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, हत्या के प्रयास, चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता का श्रेय एसआईटी, तकनीकी टीम और जिले के पुलिस अधिकारियों को दिया। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक, लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई की बदौलत इतने कम समय में पूरे मामले का खुलासा संभव हो सका।

Also Read- धनबाद में फर्जी लॉटरी टिकट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment