Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
---Advertisement---

सीबीआई ने बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के दो क्लर्कों को कथित तौर पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। धनबाद सीबीआई की टीम ने शुक्रवार सुबह बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल कथारा एरिया के गोविंदपुर परियोजना में छापेमारी की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने करीब 11:30 बजे कार्रवाई करते हुए सीएमपीएफ क्लर्क मेघलाल महतो और पेंशन क्लर्क मोहम्मद इम्तियाज को गिरफ्तार किया। दोनों पर सेवानिवृत्त कर्मचारी के बकाया सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर परियोजना के सर्वे विभाग में कार्यरत रहे जनता नगर निवासी रसूल जमा करीब सात महीने पहले सेवानिवृत्त हुए थे। आरोप है कि सेवानिवृत्ति के कई महीने बीत जाने के बावजूद उनका सीएमपीएफ और पेंशन भुगतान लंबित था।

भुगतान जल्द कराने के लिए दोनों क्लर्कों द्वारा कथित तौर पर 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। इसके बाद रसूल जमा ने मामले की शिकायत सीबीआई धनबाद से की। शिकायत की प्रारंभिक पुष्टि के बाद सीबीआई ने कथित रिश्वत लेनदेन को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

शुक्रवार को तय योजना के तहत सीबीआई की टीम गोविंदपुर परियोजना पहुंची और दोनों क्लर्कों को कथित तौर पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ धनबाद ले गई। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है, वहीं सीसीएल के कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सीबीआई की अचानक हुई कार्रवाई से गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले में सीबीआई की आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे प्रकरण से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

Leave a Comment