Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड ने दी श्रद्धांजलि, पुश्तैनी गांव में 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

On: August 4, 2026 3:22 PM
Follow Us:
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर पूरे झारखंड ने दी श्रद्धांजलि, पुश्तैनी गांव में 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
---Advertisement---

झारखंड आंदोलन के प्रणेता और दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मंगलवार को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। उनके पुश्तैनी गांव में आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और पूरे परिवार के साथ पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिशोम गुरु की 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी किया गया, जो उनके संघर्ष, नेतृत्व और झारखंड आंदोलन में दिए गए ऐतिहासिक योगदान की स्मृति को समर्पित है।

add

कार्यक्रम के दौरान विकास मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी परिसंपत्तियों का लाभार्थियों के बीच वितरण किया गया। इस मौके पर राज्य सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में झारखंड के विकास, जनकल्याण और सामाजिक न्याय से जुड़े संकल्पों को दोहराया गया।

इधर, राजधानी रांची स्थित झारखंड कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उनके संघर्षपूर्ण जीवन और योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से झारखंड ने एक महान जननेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने बचपन से ही संघर्ष का रास्ता चुना। उनके पिता की महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई के दौरान हत्या कर दी गई थी, लेकिन इस दुखद घटना के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने महाजनी और सूदखोरी प्रथा के खिलाफ आजीवन आवाज बुलंद की तथा दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, शोषितों और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन सादगी, स्वाभिमान और जनसंघर्ष के प्रतीक थे। सत्ता से अधिक उन्होंने हमेशा जनता के हितों और झारखंड की अस्मिता को प्राथमिकता दी। उनके लंबे और ऐतिहासिक आंदोलन का ही परिणाम है कि आज झारखंड एक अलग राज्य के रूप में अपनी पहचान रखता है। गुरुजी जीवनभर जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे।

केशव महतो कमलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार दिशोम गुरु के आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों का झारखंड बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे गुरुजी के संघर्ष, त्याग, सादगी और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर झारखंड की अस्मिता, सामाजिक न्याय और समग्र विकास के लिए एकजुट होकर काम करें।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए राज्यभर में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठनों ने भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए। वक्ताओं ने उनके जीवन को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि झारखंड के इतिहास में उनका योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।

Also Read- बर्मामाइंस फायरिंग में घायल मोहम्मद आफताब की इलाज के दौरान मौत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में फिर भू-धसान का कहर: कतरास के गोविंदपुर में आधा दर्जन घर जमींदोज

धनबाद में फिर भू-धसान का कहर: कतरास के गोविंदपुर में आधा दर्जन घर जमींदोज

12 अगस्त को लगने वाला है सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा और किन बातों का रखें ध्यान?

12 अगस्त को लगने वाला है सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा और किन बातों का रखें ध्यान?

जामताड़ा में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ‘आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट’ का शुभारंभ, निशुल्क मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

जामताड़ा में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए ‘आशा कॉम्पिटेटिव इंस्टीट्यूट’ का शुभारंभ, निशुल्क मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

JPSC-JSSC विवाद पर सांसद सुखदेव भगत का पलटवार, बोले- छात्रों के मुद्दे पर राजनीति बंद करे भाजपा

JPSC-JSSC विवाद पर सांसद सुखदेव भगत का पलटवार, बोले- छात्रों के मुद्दे पर राजनीति बंद करे भाजपा

Dhanbad: गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का प्रदर्शन, गुणवत्ता और स्थानीय रोजगार को लेकर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad: गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का प्रदर्शन, गुणवत्ता और स्थानीय रोजगार को लेकर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर बर्मामाइंस फायरिंग में घायल मोहम्मद आफताब की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी और नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग तेज

जमशेदपुर बर्मामाइंस फायरिंग में घायल मोहम्मद आफताब की इलाज के दौरान मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी और नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग तेज

Leave a Comment