Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में छात्रों का हुंकार, विधानसभा की ओर बढ़ा हजारों छात्रों का हुजूम

On: August 10, 2026 12:38 PM
Follow Us:
रांची में छात्रों का हुंकार, विधानसभा की ओर बढ़ा हजारों छात्रों का हुजूम
---Advertisement---

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन अब जोर पकड़ चुका है। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की ओर बढ़ रहे हैं। सड़कों पर जहां तक नजर जा रही है, छात्रों का हुजूम दिखाई दे रहा है। नारों की गूंज के बीच प्रदर्शनकारी हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं।

छात्र पहली बैरिकेडिंग को पार कर नई विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि छात्रों को रोका नहीं गया है। हालांकि, प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि कई जगहों पर स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया गया है और उन्हें रांची पहुंचने से रोका जा रहा है।

पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो भी एंबुलेंस में सवार होकर छात्रों के मार्च में शामिल हुए हैं।  छात्रों के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। विधानसभा के आसपास धारा 163 लागू की गई है। प्रदर्शनकारी कई जगहों पर सड़क पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन करना चाहते हैं।

छात्रों की प्रमुख मांग सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता को लेकर है। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया स्पष्ट, निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि युवाओं को अपने भविष्य को लेकर भरोसा हो सके।

रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्र पिछले 16 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों ने आज यानी 10 अगस्त को झारखंड विधानसभा के घेराव का ऐलान किया था। इसी के तहत आज आंदोलन का 17वां दिन है और बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर कूच कर रहे हैं।

रांची में होने वाले इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राज्य के अलग-अलग जिलों से छात्र ट्रेन, बस और निजी वाहनों के जरिए बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। छात्रों के विधानसभा घेराव के ऐलान को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है।

रांची के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

छात्रों का मूल आंदोलन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम है, जो झारखंड विधानसभा से करीब 12 किलोमीटर दूर है। सभी छात्रों को एक जगह जुटाने के लिए जगन्नाथपुर थाना के पास स्थित मैदान को सभा स्थल बनाया गया। सुबह करीब 11 बजे तक बड़ी संख्या में छात्र यहां जुटे। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की ओर कूच करना शुरू किया।

विधानसभा से करीब 2 किलोमीटर पहले भारी संख्या में छात्र जुटे। प्रशासन ने रास्ते में प्रमुख चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इसके बावजूद छात्र बैरिकेडिंग पार करते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

रांची की सड़कों पर इस वक्त छात्रों की भीड़, नारों की गूंज और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची: आखिरी बैरिकेडिंग भी धवस्त, विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी

रांची: आखिरी बैरिकेडिंग भी धवस्त, विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी

खनन क्षेत्र में बैटरी आधारित तकनीक को बढ़ावा देने पर मंथन, DGMS धनबाद ने आयोजित की राष्ट्रीय संगोष्ठी

खनन क्षेत्र में बैटरी आधारित तकनीक को बढ़ावा देने पर मंथन, DGMS धनबाद ने आयोजित की राष्ट्रीय संगोष्ठी

CID पूछताछ से पहले JPSC के तीनों सदस्यों का एक साथ इस्तीफा, राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वीकार किया

CID पूछताछ से पहले JPSC के तीनों सदस्यों का एक साथ इस्तीफा, राज्यपाल संतोष गंगवार ने स्वीकार किया

रांची में छात्रों का आंदोलन नहीं थमा, सरकार से तीसरे दौर की वार्ता विफल, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

रांची में छात्रों का आंदोलन नहीं थमा, सरकार से तीसरे दौर की वार्ता विफल, 10 अगस्त को विधानसभा घेराव

रामगढ़ के श्री राम पावर प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे, कई की हालत गंभीर

रामगढ़ के श्री राम पावर प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 10 से ज्यादा मजदूर झुलसे, कई की हालत गंभीर

जामताड़ा में विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया, स्वास्थ्य मंत्री ने सरना धर्म कोड लागू करने की मांग दोहराई

जामताड़ा में विश्व आदिवासी दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया, स्वास्थ्य मंत्री ने सरना धर्म कोड लागू करने की मांग दोहराई

Leave a Comment