Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, बोलेरो से करीब 4 किलो गांजा बरामद, 1 गिरफ्तार

On: August 11, 2026 9:02 PM
Follow Us:
जमशेदपुर में गांजा तस्करी का खुलासा, बोलेरो से करीब 4 किलो गांजा बरामद, 1 गिरफ्तार
---Advertisement---

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक सफेद बोलेरो से करीब 3 किलो 865 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की शाम वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को सूचना मिली थी कि खखड़ीपाड़ा से अश्वनी चौक जाने वाले रास्ते के आसपास एक सफेद रंग की बोलेरो में गांजा लाया गया है और एक व्यक्ति इसकी बिक्री की तैयारी में है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की सत्यता की जांच कर तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी और पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अश्वनी चौक से खखड़ीपाड़ा जाने वाली सड़क के पास छापेमारी की। इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद बोलेरो वाहन संख्या JH05J7070 की तलाशी ली, जिसमें से करीब 3 किलो 865 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से माधव कर्मकार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 33 वर्ष है और वह डुमरिया थाना क्षेत्र के तुरीगोड़ा का रहने वाला है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के क्योंझर से गांजा लाकर जमशेदपुर में उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री करता था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी लंबे समय से नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था। मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 किलो 865 ग्राम गांजा के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही सफेद बोलेरो को भी जब्त कर लिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ओडिशा से गांजा लाकर जमशेदपुर में किन-किन स्थानों पर इसकी सप्लाई की जाती थी।

Also Read- FCRA Bill 2026: संसद में फिर गरमाया मुद्दा, कांग्रेस बोली “वापस लो बिल”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment