Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: एडिटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रचा पत्रकारिता का नया अध्याय

On: August 14, 2026 2:11 PM
Follow Us:
रांची में टीवी45 का भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव: मनमोहन सिंह राजपूत के विजन ने रांची में रचा पत्रकारिता का नया अध्याय
---Advertisement---

रांची के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में टीवी45 के भव्य रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन से जुड़े कई प्रमुख चेहरे शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा हुई और टीवी45 की आगे की यात्रा को लेकर शुभकामनाएं दी गईं।

धनबाद से शुरू हुआ टीवी45 का सफर अब राजधानी रांची तक पहुंच चुका है। पिछले तीन वर्षों में चैनल ने अपनी एक अलग पहचान बनाने की कोशिश की है। टीवी45 की मौजूदा वेबसाइट भी झारखंड और बिहार से जुड़े राजनीतिक, सामाजिक, अपराध और जनसरोकार के मुद्दों को प्रमुखता से कवर करती है।

इस पूरी यात्रा के केंद्र में एक नाम खास तौर पर उभरकर सामने आता है मनमोहन सिंह राजपूत। चैनल के एडिटर इन चीफ के तौर पर उनका विजन और मेहनत टीवी45 की पहचान को विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखाई देते हैं। एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल को सिर्फ खबरों का माध्यम नहीं बल्कि जनता की आवाज बनाने की सोच ने टीवी45 को अपनी अलग दिशा दी है।

टीवी45 का मूल मंत्र यानी टैगलाइन  है “सच जहां, हम वहां।” यही सोच चैनल की पत्रकारिता की बुनियाद के तौर पर सामने आती है। जनता से जुड़े सवाल, व्यवस्था से जुड़े मुद्दे और धरातल पर मौजूद समस्याओं को खबरों का हिस्सा बनाना चैनल की कार्यशैली में दिखाई देता है। हालिया कवरेज में भी भ्रष्टाचार, छात्र आंदोलन, प्रशासनिक कार्रवाई, स्थानीय समस्याओं और राजनीतिक घटनाक्रम जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी जा रही है।

मनमोहन सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीवी45 ने प्रतिस्पर्धी न्यूज मीडिया के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया है। टीवी45 न्यूज ने पिछले एक वर्ष में दो महत्वपूर्ण मौकों पर प्रदेश में नंबर एक की स्थिति तक पहुंचा है। पहला मौका राज्य के नगरपालिका चुनाव का था, जबकि दूसरा पटना के बांकीपुर सहित देश के तीन राज्यों में हुए उपचुनावों के परिणाम वाले दिन का। पूरे झारखंड में नंबर एक बनने के पीछे चैनल ने अपनी तेज, भरोसेमंद और चुनाव-केंद्रित कवरेज को वजह माना है। बांकीपुर चुनाव परिणाव के दिन टीवी45 न्यूज को यूट्यूब चैनल पर 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। वहीं नगरपालिका चुनाव परिणाम के देन यूट्यूब पर 5 लाख से ज्यादा लोगों ने टीवी45 न्यूज को देखा।

रीलॉन्चिंग और कॉन्क्लेव का मंच भी केवल चैनल के विस्तार का अवसर नहीं रहा बल्कि झारखंड के मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक सवालों पर संवाद का मंच बन गया। छात्र आंदोलन, भ्रष्टाचार और जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जेएलकेएम प्रमुख टाइगर जयराम महतो, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची विधायक सीपी सिंह समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण बना दिया।

इस आयोजन की खास बात यह रही कि टीवी45 ने अपने विस्तार की घोषणा के साथ-साथ संवाद की अपनी भूमिका को भी रेखांकित किया। एक न्यूज चैनल की असली ताकत केवल उसकी पहुंच या स्क्रीन पर दिखाई देने वाली चमक नहीं होती, बल्कि यह भी होती है कि वह समाज के सवालों को कितनी गंभीरता से उठाता है और सत्ता से लेकर सड़क तक के मुद्दों को कितनी जगह देता है।

एडीटर इन चीफ मनमोहन सिंह राजपूत के मजबूत नेतृत्व में रांची में टीवी45 का रीलॉन्च महज एक कार्यक्रम नहीं बल्कि अब तक की यात्रा को नई दिशा देने का अवसर भी है। धनबाद से शुरू हुआ सफर जब राज्य की राजधानी तक पहुंचता है तो उसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। रांची से पूरे झारखंड तक अपनी मजबूत पहुंच बनाने की चुनौती के बीच टीवी45 के सामने अपनी विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकार वाली पत्रकारिता को लगातार मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। आज टीवी45 की डिजिटल मौजूदगी भी लगातार सक्रिय है और चैनल झारखंड-बिहार की खबरों के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को भी कवर कर रहा है। कुल मिलाकर रांची में हुआ टीवी45 का रीलॉन्चिंग और कनक्लेव चैनल के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Also Read- रांची: छात्रों ने 16 अगस्त के CM आवास घेराव की खबर भ्रामक बताया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 16 अगस्त के CM आवास घेराव की खबर को बताया भ्रामक, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस: 16 अगस्त के CM आवास घेराव की खबर को बताया भ्रामक, 15 अगस्त को निकलेगी तिरंगा यात्रा

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

Leave a Comment