Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

छात्र हित में सरकार के फैसलों पर कांग्रेस नेताओं ने जताया आभार, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

On: August 18, 2026 8:52 PM
Follow Us:
छात्र हित में सरकार के फैसलों पर कांग्रेस नेताओं ने जताया आभार, सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात
---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने 17 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में हुई विशेष कैबिनेट बैठक में छात्र एवं अभ्यर्थी हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से लिया गया यह निर्णय विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सरकार की संवेदनशील पहल और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से निर्णय लेने की प्रतिबद्धता की सराहना की।

बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले से प्रभावित विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। साथ ही, परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं को लेकर लंबे समय से बनी अनिश्चितता को भी दूर करने में मदद मिलेगी। सरकार ने JSSC-CGL समेत TDPL से जुड़ी परीक्षाओं और प्रक्रियाओं को रद्द करने के साथ जांच की दिशा में भी कदम बढ़ाया है।

कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित के साथ-साथ युवाओं और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और अभ्यर्थियों के भविष्य की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और सरकार का हालिया निर्णय इसी दिशा में एक अहम पहल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश तथा कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है और आगे भी इसी भावना के साथ काम करती रहेगी।

मुलाकात के दौरान राज्य में चल रही विकास योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा छात्र कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

Also Read- पलामू: एक हत्या की जांच में खुला 11 महीने पुराने दूसरे कत्ल का राज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment