Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गिरिडीह में पुलिस पर युवक से मारपीट का गंभीर आरोप, सड़क से थाने तक पिटाई का दावा, अस्पताल में भर्ती

गिरिडीह में पुलिस पर युवक से मारपीट का गंभीर आरोप, सड़क से थाने तक पिटाई का दावा, अस्पताल में भर्ती
---Advertisement---

गिरिडीह में नगर थाना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। 25 वर्षीय युवक लखन साव ने पुलिसकर्मियों पर सड़क पर मारपीट करने और इसके बाद थाना परिसर में भी दोबारा पीटने का आरोप लगाया है। घटना में घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ऑर्बिट होटल के पास पुलिस से हुआ विवाद

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झगरी गांव निवासी लखन साव के अनुसार, वह ऑर्बिट होटल के पास अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान नगर थाना की पेट्रोलिंग पुलिस वहां पहुंची। युवक का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी।

लखन का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसकी बाइक और मोबाइल फोन जब्त कर लिया और उसे थाना ले गई।

बाइक लेने थाना पहुंचा तो फिर मारपीट का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद लखन अपने भाइयों और परिजनों के साथ बाइक लेने नगर थाना पहुंचा। आरोप है कि थाना परिसर में पहुंचने के बाद उसके साथ एक बार फिर मारपीट की गई।

युवक ने थाना प्रभारी समेत वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

थाना परिसर में बिगड़ी तबीयत

बताया गया कि कथित मारपीट के दौरान लखन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह थाना परिसर में ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद युवक के परिजनों ने वरीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

वहीं पुलिस की ओर से युवक के लगाए गए आरोपों से अलग पक्ष सामने आने की बात कही गई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक की दिशा

6G की वैश्विक दौड़ में भारत की बड़ी एंट्री, अमेरिका समेत 25 देशों के साथ मिलकर तय करेगा भविष्य की तकनीक की दिशा

गढ़वा: मझिआंव की बेटी आकृति कुमारी का राष्ट्रीय गन शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन, गोरखपुर में दिखाएंगी हुनर

गढ़वा: मझिआंव की बेटी आकृति कुमारी का राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन, गोरखपुर में दिखा चुकी हैं हुनर

आंखों में रोशनी नहीं, हौसले में आसमान: शेखर ने 20 हजार फीट की चोटी पर लहराया तिरंगा

आंखों में रोशनी नहीं, हौसले में आसमान: शेखर ने 20 हजार फीट की चोटी पर लहराया तिरंगा

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Leave a Comment