Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चिरकुंडा में जमीन विवाद का हुआ समाधान, पुलिस की मौजूदगी में हुई घेराबंदी

---Advertisement---

Dhanbad: धनबाद जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बूटबाड़ी में पिछले चार महीनों से चल रहे जमीन विवाद का शनिवार को समाधान हो गया। चिरकुंडा अंचल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी निगरानी में जमीन की घेराबंदी करवाई और स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया।

इस संबंध में जमीन के दावेदार पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, “यह जमीन करीब 50 वर्ष पूर्व मेरे पिता स्वर्गीय ओम प्रकाश शर्मा ने खरीदी थी। इस जमीन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज, ऑनलाइन रसीद सहित, हमारे पास मौजूद हैं। जब हम लोग घेराबंदी करने पहुंचे तो अजय राय और उनके परिवार वालों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने दावा किया कि यह जमीन उनकी दादी की है, लेकिन जब उनसे कागजात मांगे गए, तो वे कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।”

पवन शर्मा ने आगे बताया कि चिरकुंडा थाना प्रभारी रामजी राय द्वारा कई बार अजय राय से दस्तावेज की मांग की गई, लेकिन बार-बार मौका देने के बावजूद वह कोई सबूत नहीं दे सके। अंततः पुलिस ने दस्तावेजों की जांच और स्थिति का जायजा लेने के बाद हमारी जमीन पर घेराबंदी कराने में सहयोग किया।

वहीं, दूसरी ओर जमीन पर दावा कर रहे अजय राय का कहना है कि उक्त जमीन उनकी दादी की है और वे इसके दस्तावेज भी प्रस्तुत कर चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस जबरन कब्जा करवा रही है।

Also Read: कोडरमा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न

घटना के दौरान चिरकुंडा अंचल पुलिस निरीक्षक फागू होरो, पंचेत ओपी प्रभारी प्रभात राय, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी दीपक दास, मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन और कुमारधुबी ओपी प्रभारी राजेश लोहरा अपनी टीम के साथ मौके पर उपस्थित रहे। पुलिस की सक्रिय भूमिका के चलते विवादित स्थल पर किसी प्रकार की हिंसा या तनाव की स्थिति नहीं उत्पन्न हुई।

इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन ने निष्पक्षता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए स्थिति को नियंत्रण में रखा और मामले का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment