Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का

चंदनकियारी में निरीक्षण के दौरान कीचड़ में फंसी डीसी की गाड़ी, ग्रामीणों ने लगाया धक्का
---Advertisement---

बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड में निरीक्षण के दौरान उस वक्त दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब उपायुक्त अजय नाथ झा की गाड़ी भोजूडीह पंचायत सचिवालय परिसर के पास कीचड़ में फंस गई। गाड़ी को कीचड़ से निकालने के लिए मौके पर मौजूद ग्रामीण और जनप्रतिनिधि आगे आए और उन्होंने मिलकर गाड़ी को धक्का लगाया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को कीचड़ से बाहर निकाला जा सका। डीसी की गाड़ी को ग्रामीणों द्वारा धक्का लगाए जाने का यह दृश्य मौके पर चर्चा का विषय बना रहा।

दरअसल, उपायुक्त अजय नाथ झा चंदनकियारी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान गाड़ी फंसने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से रास्ते की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जलजमाव और रैयत की जमीन होने के कारण रास्ते की स्थिति खराब है। उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को जल्द से जल्द रास्ते की समस्या का समाधान करने और लोगों के आवागमन को सुचारू बनाने का निर्देश दिया।

बाबा भैरव धाम में की पूजा-अर्चना

निरीक्षण की शुरुआत उपायुक्त ने पोलकिरी पंचायत स्थित बाबा भैरव धाम मंदिर से की। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर मंदिर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की जानकारी पुजारी से ली। उपायुक्त ने कहा कि बाबा भैरव धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर काम किया जा सकता है। इसके लिए मंदिर की घेराबंदी और एप्रोच रोड का निर्माण प्राथमिक जरूरत है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिनों के भीतर स्थल का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया, जिसके बाद राज्य सरकार को आवश्यक प्रस्ताव भेजने की बात कही गई।

विद्यालय में संसाधनों का लिया जायजा

इसके बाद उपायुक्त ने भोजूडीह स्थित विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन भवन की कमी को देखते हुए उपायुक्त ने आवश्यक जानकारी ली। विद्यालय में डीएमएफटी फंड से भवन निर्माण का कार्य चल रहा है, लेकिन वर्तमान जरूरतों को देखते हुए अतिरिक्त संसाधनों की आवश्यकता भी सामने आई। उपायुक्त ने विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही।

आंगनबाड़ी केंद्र में गोद भराई कार्यक्रम में हुए शामिल

उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वे गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली। केंद्र में मौजूद छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुखिया की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त भोजूडीह पूर्वी पंचायत सचिवालय भी पहुंचे। यहां मुखिया की अनुपस्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। उपायुक्त ने कहा कि पंचायत सचिवालय में जनप्रतिनिधियों की नियमित मौजूदगी जरूरी है, ताकि ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे रख सकें और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने महिला मुखिया को पंचायत की योजनाओं का स्वयं नेतृत्व करने और ग्रामीणों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही पंचायत सचिवालय तक पहुंचने वाले रास्ते और साफ-सफाई की स्थिति को लेकर भी बीडीओ को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की ली जानकारी

निरीक्षण के अंतिम चरण में उपायुक्त चंदनकियारी प्रखंड कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार वर्मा, अंचल अधिकारी रवि कुमार आनंद समेत जिला और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ का खतरा! अमेरिकी संसद ने पास किया बड़ा प्रतिबंध बिल

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

जमशेदपुर: गोलघर स्कूल के पास हथियार के साथ पकड़े गए पांच युवक, हत्या की साजिश का पुलिस ने किया दावा

'Dwadash' ceremony of the late Sudivya Kumar Sonu held in Giridih; CM Hemant Soren and several other leaders paid tribute.

गिरिडीह में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का द्वादश कार्यक्रम, CM हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बाघमारा में भू-धंसान प्रभावित इलाकों को खाली कराने की कवायद तेज, पुनर्वास को लेकर लोगों में नाराजगी

बाघमारा में भू-धंसान प्रभावित इलाकों को खाली कराने की कवायद तेज, पुनर्वास को लेकर लोगों में नाराजगी

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही विश्वकर्मा पूजा, गाड़ियों, औजारों और मशीनों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही विश्वकर्मा पूजा, गाड़ियों, औजारों और मशीनों की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

Leave a Comment