Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग
---Advertisement---

जमशेदपुर के गोलमुरी बाजार में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और गोलमुरी स्थित कैनरा बैंक में हुई दिनदहाड़े डकैती के विरोध में शनिवार को बाजार पूरी तरह बंद रहा। गोलमुरी बाजार समिति के आह्वान पर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध दर्ज कराया।

गोलमुरी के कैनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस वारदात में अपराधियों ने बैंक से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और अपराधियों की तलाश की जा रही है।

बैंक डकैती के बाद ज्वेलरी दुकान में भी चोरी

बैंक डकैती की घटना के कुछ ही घंटे बाद उसी रात गोलमुरी बाजार की एक ज्वेलरी दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने दुकान में घुसकर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इससे पहले भी गोलमुरी बाजार में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

लगातार हो रही वारदातों से बाजार के दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि गोलमुरी जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक डकैती और उसके बाद ज्वेलरी दुकान में चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता का विषय है।

बाजार बंद कर व्यापारियों ने जताया विरोध

लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में गोलमुरी बाजार समिति ने बाजार बंद का आह्वान किया। समिति के आह्वान पर बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।

व्यापारियों ने चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने, संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सामने रखा। उनका कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को प्रभावी और के पुख्ता इंतजाम करने की मांग रखी है।

गोलमुरी बाजार बंद के माध्यम से व्यापारियों ने अपनी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सामने रखा। उनका कहना है कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को प्रभावी और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment