Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोयला लदा ट्रक पलटा, जांच में जुटी कालूबथान पुलिस

---Advertisement---

Dhanbad: रविवार सुबह कालूबथान ओपी क्षेत्र के पाथरकुआं पंचायत भवन के पास मुख्य सड़क पर एक अवैध कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें लदा सारा कोयला सड़क किनारे बिखर गया और पंचायत भवन की चारदीवारी को भी क्षति पहुंची। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक काफी तेज गति से पंचेत की ओर से बलियापुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक पाथरकुआं मोड़ पर पहुंचा, वह अनियंत्रित होकर पलट गया और सीधे पंचायत भवन की चारदीवारी को तोड़ता हुआ सड़क किनारे पलट गया। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कालूबथान ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पलटे हुए ट्रक को सीधा किया गया, जिसे बाद में कालूबथान ओपी ले जाया गया। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह ट्रक चिरकुंडा थाना क्षेत्र के डुमरी जोड़ा स्थित एक अवैध कोयला भट्टा से कोयला लादकर बिहार ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस भट्ठा का संचालन एक व्यक्ति रंजन के द्वारा किया जा रहा है, जो लंबे समय से अवैध रूप से कोयला का संग्रहण और परिवहन कर रहा है। यह ट्रक इसी अवैध भट्ठा से कोयला लेकर कालूबथान होते हुए बलियापुर के रास्ते बिहार की ओर जा रहा था।

Also Read: बक्सर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब की भारी खेप बरामद

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस अवैध कोयला तस्करी से जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। संभावना जताई जा रही है कि इस घटना के जरिए अवैध कोयला कारोबार का बड़ा नेटवर्क उजागर हो सकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, साढ़े तीन किलो से ज्यादा गांजे का 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, साढ़े तीन किलो से ज्यादा गांजे का 1299 पुड़िया बरामद, दो गिरफ्तार

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, जामताड़ा में पांच आरोपी गिरफ्तार

कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, जामताड़ा में पांच आरोपी गिरफ्तार

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद

गिद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गिरोह के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 40 हजार रुपये और एक बाइक बरामद

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम! SIR में खुलासा, नाम हटाए गए, जांच के आदेश

जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम! SIR में खुलासा, नाम हटाए गए, जांच के आदेश

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी महिलाओं की आय

झारखंड में शुरू होगी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’, खेती के साथ पशुपालन और मत्स्य पालन से बढ़ेगी महिलाओं की आय

Leave a Comment