Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

---Advertisement---

सरायकेला में तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने सफाई कर्मियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी है और 24 घंटे के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान उनके बैंक खातों में किए जाने का भरोसा दिलाया है।

नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मियों के बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मियों के खातों में राशि नहीं पहुंच जाती, तब तक वह अपने कार्यालय में मौजूद रहकर भुगतान की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

गौरतलब है कि तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। कर्मियों का कहना था कि उन्हें महज 8 से 10 हजार रुपये का मानदेय मिलता है, जिससे किसी तरह परिवार का भरण-पोषण होता है। ऐसे में लगातार तीन महीने तक मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

नगर अध्यक्ष के हस्तक्षेप और 24 घंटे के भीतर भुगतान के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों में बकाया राशि मिलने की उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि तय समय सीमा के भीतर मानदेय का भुगतान उनके खातों में होता है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Earthquake: झारखंड की राजधानी रांची में भी महसूस हुए कंपन!

Earthquake: झारखंड की राजधानी रांची में भी महसूस हुए कंपन! घरों से बाहर निकले लोग

Drug Trafficking: जमशेदपुर में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़

Drug Trafficking: जमशेदपुर में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 22 लाख का 44 किलो गांजा बरामद

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया

Fatty Liver Campaign: रांची पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, ‘फैटी लिवर मूवमेंट’ कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल

Coal Block Protest: दुमका के बादलपाड़ा कोल ब्लॉक में हिंसक बवाल, GM सागर सिंह मीणा की बेरहमी से पिटाई, 7 पुलिसकर्मी घायल

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका!

Jharkhand Jobs: झारखंड में युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका! लातेहार, खूंटी और लोहरदगा में 6,779 पदों पर होगी भर्ती

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या

Couple Murder: कनाडा में भारतीय मूल के दंपती की गोली मारकर हत्या, वॉलमार्ट की पार्किंग में मिला शव, संगठित अपराध से जुड़े होने का शक

Leave a Comment