Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

---Advertisement---

सरायकेला में तीन महीने से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने सफाई कर्मियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी है और 24 घंटे के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान उनके बैंक खातों में किए जाने का भरोसा दिलाया है।

नगर अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मियों के बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मियों के खातों में राशि नहीं पहुंच जाती, तब तक वह अपने कार्यालय में मौजूद रहकर भुगतान की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।

गौरतलब है कि तीन महीने से मानदेय नहीं मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। कर्मियों का कहना था कि उन्हें महज 8 से 10 हजार रुपये का मानदेय मिलता है, जिससे किसी तरह परिवार का भरण-पोषण होता है। ऐसे में लगातार तीन महीने तक मानदेय नहीं मिलने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

नगर अध्यक्ष के हस्तक्षेप और 24 घंटे के भीतर भुगतान के आश्वासन के बाद सफाई कर्मियों में बकाया राशि मिलने की उम्मीद जगी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि तय समय सीमा के भीतर मानदेय का भुगतान उनके खातों में होता है या नहीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त

Leave a Comment