Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

kaimur News: बेलगाम पेट्रोल पंप के कर्मचारी का दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बेलगाम पेट्रोल पंप के कर्मचारी का दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
---Advertisement---

kaimur News: कैमूर से बड़ी खबर, जहां बेलगाम अपराधियों ने दिनदहाड़े भभुआ शहर के बद्री भवानी पेट्रोल पंप के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी है, सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है़ शहर के जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं़ इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक भभुआ वार्ड संख्या 15 निवासी मुन्नू धोबी का 45 वर्षीय पुत्र मनोज धोबी बताया जाता है, वहीं सूचना पर पहुंचे भभुआ जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ ​​लल्लू पटेल ने बताया कि मनोज धोबी भगवान के बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर काफी दिनों से पेट्रोल भरा रहा था. आज भी जब वह काम पर जा रहे थे तो दिनदहाड़े एक अपराधी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक काफी गरीब परिवार से था इसलिए मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि मृतक के परिवार को सरकारी मुआवजा दिया जाए.

जिप सदस्य जिप सदस्य विकास सिंह ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर आवाज उठाते हुए कहा कि भभुआ शहर में आम जनता सुरक्षित महसूस कर रही है और पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है. क्योंकि शहर में आए दिन दिनदहाड़े हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं, मैं चाहता हूं कि इस मामले को एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया जाए और जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि शहर में प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार किया जाए ताकि शहर के लोग सुरक्षित रह सकें.

Also Read: जातीय समीकरणों को साधने में जुटे Prashant Kishor: ‘सर्वसमाज’ की बात से ‘सोशल इंजीनियरिंग’ तक

सूचना पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि भभुआ शहर के बद्री भवानी पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, पुलिस ने हत्यारे को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है, इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करेगी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment