Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सहरसा में बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

On: March 2, 2026 1:49 PM
Follow Us:
सहरसा में बंधक युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

बिहार के सहरसा जिले में पुलिस टीम पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हिंदुपुर गांव की बताई जा रही है, जहां बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों की भीड़ ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शनिवार को पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ ग्रामीणों ने दो युवकों को बंधक बनाकर एक घर में कैद कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन जैसे ही पुलिस ने बंधक युवकों को छुड़ाने की कोशिश की वहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ उग्र हो गई और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं भी पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि बंधक बनाए गए युवकों की पहचान सिरादेय गांव निवासी राहुल कुमार और भैरव कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवक बिना अनुमति के एक घर में घुसकर फोटो खींच रहे थे। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर बंधक बना लिया।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अन्य आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Also Read- बिहार के बक्सर में जयमाल के दौरान प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment