Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, माशूक मनीष गिरोह से जुड़ा है आरोपी

---Advertisement---

जमशेदपुर शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीतारामडेरा थाना पुलिस ने मानगो बस स्टैंड के पास पांडेय घाट इलाके से एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय सुकू कर्मकार उर्फ सुकू लोहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपी माशूक मनीष गिरोह के लिए काम करता है और उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत तीन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को गुप्त सूचना मिली थी कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड के पास भुइयांडीह इलाके में एक अपराधी हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी में सहायक पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

पुलिस को देखकर नदी की ओर भागने लगा आरोपी

पुलिस टीम जब पांडेय घाट पहुंची, तो पुलिस वाहन को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति मुख्य सड़क से नीचे स्वर्णरेखा नदी की ओर भागने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और उसे नदी के पास पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कंधे पर लटके पिट्ठू बैग से कपड़े में लिपटी काले रंग की एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

तीन थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने मासूक मनीष गिरोह के लिए काम करने की बात स्वीकार की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ सोनारी थाना, मानगो के ओलीडीह थाना और सीतारामडेरा थाना में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश, मारपीट और धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित गतिविधियों की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले चिराग पासवान

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले चिराग पासवान

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में संयुक्त सफाई अभियान, विसर्जन स्थलों की हुई साफ-सफाई

धर्मांतरण के चार महीने बाद टुपरा पूर्ति ने परिवार सहित की सरना धर्म में वापसी, हो समाज की परंपराओं को अपनाने का लिया निर्णय

धर्मांतरण के चार महीने बाद टुपरा पूर्ति ने परिवार सहित की सरना धर्म में वापसी, हो समाज की परंपराओं को अपनाने का लिया निर्णय

बीएनआर मैदान में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, गोकुलधाम सोसाइटी की दिखी झलक

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, 2000 जवानों की होगी तैनाती

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें; जानिए क्या है पूरा मामला

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें; जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Comment