Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में संयुक्त सफाई अभियान, विसर्जन स्थलों की हुई साफ-सफाई

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में संयुक्त सफाई अभियान, विसर्जन स्थलों की हुई साफ-सफाई

दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, चाईबासा और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नगर परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मियों, वार्ड पार्षदों, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों तथा विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।अभियान की शुरुआत सुबह बड़ीबाजार स्थित तामसेन तालाब के समीप से हुई।

इसके बाद रोरो नदी के बालू घाट स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल और कचहरी तालाब स्थित विसर्जन स्थल की साफ-सफाई की गई। इस दौरान विसर्जन स्थलों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी कचरा हटाया गया। आयोजकों ने सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि धार्मिक आयोजनों के बाद विसर्जन स्थलों की साफ-सफाई सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर परिषद और पूजा समितियों के आपसी समन्वय से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

नगर परिषदअध्यक्ष नितिन प्रकाश,नगर परिषद उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा और कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों और जलस्रोतों में कचरा नहीं डालने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

अभियान में वार्ड पार्षद एनामुल हक, उपमा राय, लक्ष्मी कच्छप, राहुल लाल, सुनीता खलखो, जेबा फरहत, सन्नी पासवान, मुकेश जोगी , राहुल कुमार लाल , आलोक झा, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक राजीव नयनम, उपाध्यक्ष त्रिशानु राय एवं चंदन पांडे, महासचिव आनंद प्रियदर्शी, संयुक्त सचिव रंजन सिंह, पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज पटेल, सचिव अमित भदानी, नगर प्रबंधक लोकेश सिंह मुंडा, नगर परिषद कर्मी मुन्ना आलम, सुनील पोद्दार, फरहान, परवेज, हिमांशु ,विजय दास , सागर गोप , कुशल तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे।

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और नगर परिषद ने शहरवासियों से सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों में कचरा नहीं डालने तथा चाईबासा को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले चिराग पासवान

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले चिराग पासवान

धर्मांतरण के चार महीने बाद टुपरा पूर्ति ने परिवार सहित की सरना धर्म में वापसी, हो समाज की परंपराओं को अपनाने का लिया निर्णय

धर्मांतरण के चार महीने बाद टुपरा पूर्ति ने परिवार सहित की सरना धर्म में वापसी, हो समाज की परंपराओं को अपनाने का लिया निर्णय

बीएनआर मैदान में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, गोकुलधाम सोसाइटी की दिखी झलक

जमशेदपुर में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, माशूक मनीष गिरोह से जुड़ा है आरोपी

जमशेदपुर में दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, 2000 जवानों की होगी तैनाती

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें; जानिए क्या है पूरा मामला

इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ीं मुश्किलें; जानिए क्या है पूरा मामला

Leave a Comment