Father Benedict Barla Attackःफादर बेनेडिक्ट बारला पर हुए हमले के मामले में पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। हालांकि, मामले के खुलासे के लिए लगातार छापेमारी और पूछताछ की जा रही है। एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अब तक 35 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जांच में घटना में चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से तीन आरोपी सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए हैं, जबकि चौथे आरोपी की तस्वीर फुटेज में नहीं मिली है।
Father Benedict Barla Attackःफादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले में चार लोगों के शामिल होने की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले में चार लोग शामिल थे। इनमें से तीन संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है। चौथे आरोपी की पहचान के लिए भी जांच की जा रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया है। टीम की अलग-अलग इकाइयां संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। इसके साथ ही संदिग्धों और अन्य लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

एसपी ऋषभ गर्ग बोले, जल्द होगा मामले का खुलासा
एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले की जांच अलग-अलग बिंदुओं पर की जा रही है। कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है और पुलिस आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के करीब है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आ रहे तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी और हमले के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
20 अक्टूबर की देर शाम हुआ था हमला
जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की देर शाम अज्ञात अपराधियों ने आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह संत मिखाइल महागिरजाघर के पुरोहित फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमला कर दिया था। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए रांची के पल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़े:Garhwa Crime: गढ़वा में मारपीट का वीडियो वायरल, मुखिया समेत 21 पर FIR





