Giridih By-Election 2027:झारखंड में फिलहाल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। इस प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के नाम जोड़ने, दावे-आपत्तियों के निस्तारण और सूची को अंतिम रूप देने का काम किया जा रहा है।
गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव के लिहाज से अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। मतदाता सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने में सुविधा होगी।
Giridih By-Election 2027:दिसंबर में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग
चुनाव की तैयारियों के तहत दिसंबर महीने में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) के लिए समय निर्धारित है। इस प्रक्रिया में मतदान के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनों की तकनीकी जांच की जाती है, ताकि उनकी कार्यक्षमता सुनिश्चित की जा सके।

एक ओर मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है, वहीं दूसरी ओर ईवीएम की जांच की तैयारी भी होनी है। इन प्रक्रियाओं को देखते हुए इस वर्ष गिरिडीह उपचुनाव कराए जाने की संभावना कम बताई जा रही है |
फरवरी 2027 में उपचुनाव होने के आसा
चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार, गिरिडीह विधानसभा सीट पर उपचुनाव फरवरी 2027 में कराया जा सकता है। इसी अवधि में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी संभावित हैं। ऐसे में दोनों चुनावों की तैयारियों और कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए गिरिडीह उपचुनाव की तारीख तय की जा सकती है।
हालांकि, यह अभी संभावित कार्यक्रम है। चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मतदान की तारीख और चुनाव से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट होगी|
इसे इसे भी इसे भीःJharkhand News: 1300 अधिकारियों की प्रोन्नति पर संकट, मानव संपदा पोर्टल बंद होने से अटकी संपत्ति घोषणा






