Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Garhwa Crime: गढ़वा में मारपीट का वीडियो वायरल, मुखिया समेत 21 पर FIR

Garhwa Crime: गढ़वा में मारपीट का वीडियो वायरल, मुखिया समेत 21 पर FIR
---Advertisement---

Garhwa Crime:  गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र अंतर्गत ताली गांव में कथित मारपीट की घटना को लेकर मामला गरमा गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो को लेकर इलाके में चर्चा तेज है।

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट

बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट मामले में 21 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में स्वर्गीय भृगुन सिंह के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 86 वर्षीय रामचंद्र सिंह, सुनीता सिंह, रिया सिंह, रौशन सिंह और खुसबू सिंह के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि घटना में बाहरी लोगों को बुलाकर शामिल किया गया था। इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

मामले में मुकंदपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साव समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ केतार थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और आरोपों की सत्यता सामने आने का इंतजार है। दो दर्जन से ज्यादा लोग लाठी डंडे से लैस होकर आए और स्वर्गीय भृगुन सिंह के परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

Garhwa Crime: घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा के बीच संबंधित लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चियों के साथ मारपीट के आरोप गंभीर हैं और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

गढ़वा के पुलिस अधीक्षक से नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पक्षों से बात कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें- Shriram Fin CSR Initiative: झारखंड के 24 जिलों के 1,600 से अधिक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment