Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bike Theft: पेटरवार पुलिस ने 4 वाहन चोर गिरफ्तार किया, निशानदेही पर 17 चोरी की बाइक बरामद

Bike Theft: पेटरवार पुलिस ने 4 वाहन चोर गिरफ्तार किया
---Advertisement---

Bike Theft: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पेटरवार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पेटरवार और कसमार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न कंपनियों की कुल 17 चोरी की बाइक बरामद की हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ है।

इस संबंध में पेटरवार थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोकारो पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान पेटरवार-कसमार मार्ग पर राजा तालाब के समीप पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी।

इसी दौरान कसमार की ओर से पेटरवार आ रहे दो बाइक सवार पुलिस जांच देखकर भागने लगे। पुलिसकर्मियों को संदेह होने पर उनका पीछा किया गया और दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद उनसे बाइक के आवश्यक कागजात मांगे गए। जांच में बाइक चोरी की होने की पुष्टि हुई। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और पूछताछ शुरू की।

Bike Theft: कई जिलों में फैला रखा था चोरी का जाल

पूछताछ के दौरान आरोपी अनुज महतो ने पुलिस को बताया कि वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करता था। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की मदद से चोरी की बाइक की खरीद-बिक्री की जाती थी।

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा और कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न स्थानों से कुल 17 चोरी की बाइक बरामद कीं।इस मामले में पेटरवार थाना कांड संख्या 176/26, दिनांक 04 नवंबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार है:

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अनुज महतो, पिता गणेश महतो, निवासी पिरगुल, थाना कसमार; लालबाबू तुरी, पिता स्वर्गीय रघु तुरी, निवासी चरकपखना, थाना पेटरवार; किशोर महतो, पिता स्वर्गीय जनेन्द्र महतो, निवासी रंगामाटी, थाना कसमार तथा एक अन्य किशोर शामिल हैं। सभी बोकारो जिले के निवासी बताए गए हैं। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पेटरवार और कसमार पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को वाहन चोरी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। 17 चोरी की बाइक की बरामदगी से कई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें- IND Vs NZ: विराट की तूफानी पारी और गेंदबाजों के दम पर भारत की जीत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “Bike Theft: पेटरवार पुलिस ने 4 वाहन चोर गिरफ्तार किया, निशानदेही पर 17 चोरी की बाइक बरामद”

Leave a Comment