Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद सहित 11 जिलों के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी आज रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

---Advertisement---

Dhanbad: झारखंड के 11 जिलों के 108 एम्बुलेंस सेवा में कार्यरत कर्मचारी आज रात 12 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। झारखंड मजदूर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

कर्मचारियों ने बताया कि उनकी छह सूत्री मांगें लम्बे समय से लंबित हैं, जिन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है।

धनबाद में फिलहाल 108 एम्बुलेंस की करीब 37 गाड़ियां संचालित हो रही हैं, जिनमें लगभग 150 कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों का कहना है कि चार माह पूर्व आई आउटसोर्सिंग कंपनी सम्मान फाउंडेशन वेतन का भुगतान मनमाने ढंग से कर रही है। न तो वेतन तय समय पर मिल रहा है और न ही सभी कर्मचारियों को समान वेतन दिया जा रहा है।

धनबाद के एम्बुलेंस चालक ईकलाख अहमद ने बताया कि कर्मचारियों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा, “हम बार-बार अपनी समस्याएं प्रबंधन के समक्ष रख चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला गया। अब हमारे पास अनिश्चितकालीन हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।”

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी सभी छह सूत्री मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे हड़ताल पर बने रहेंगे।

Also Read: कोडरमा में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास की चपेट में गांव, एक परिवार बना निशाना

प्रमुख मांगे:

  1. सभी कर्मचारियों को समय पर और समान वेतन मिलना चाहिए।

  2. वेतन भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए।

  3. सभी को EPF और ESI की सुविधा मिले।

  4. कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

  5. कर्मचारियों के साथ शोषण या भेदभाव न हो।

  6. सेवा शर्तों में स्थायित्व और स्पष्टता लाई जाए।

इस हड़ताल से आपातकालीन सेवाओं पर असर पड़ सकता है। अब देखना यह है कि राज्य सरकार और संबंधित एजेंसियां इस मुद्दे का समाधान कितनी जल्दी करती हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया और गरबा का रंग, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

पश्चिमी सिंहभूम: NH 75 ई हाटगम्हरिया में कार-ट्रेलर के बीच में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत 2 घायल

Leave a Comment