Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया और गरबा का रंग, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

---Advertisement---

जमशेदपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर में डांडिया और गरबा का रंग जमने वाला है। साकची स्थित बोधी मैदान में 17 और 18 अक्टूबर को रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की ओर से दो दिवसीय भव्य डांडिया एवं गरबा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का आयोजन भारतीय संस्कृति, सभ्यता, सनातन परंपरा और नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित होगा। उत्सव के दूसरे दिन, 18 अक्टूबर को सुप्रसिद्ध सेलिब्रिटी आर्टिस्ट एवं अभिनेत्री आस्था सिंह मुख्य आकर्षण होंगी।

रिफ्लेक्शन नेटवर्क इवेंट की संस्थापक आशा सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि कार्यक्रम को पूरी तरह शालीन और सभ्य वातावरण में आयोजित करने की तैयारी की गई है। उत्सव के पहले दिन नियोन डांडिया की विशेष प्रस्तुति होगी, जबकि दूसरे दिन अभिनेत्री आस्था सिंह की मौजूदगी आयोजन को खास बनाएगी।

मां दुर्गा की महाआरती से होगी शुरुआत

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की भव्य महाआरती और वंदना के साथ होगी। भारतीय सनातन परंपरा के सम्मान में कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रत्येक आगंतुक का स्वागत माथे पर चंदन या कुमकुम का तिलक लगाकर किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में पारंपरिक गुजराती लोकगीतों और गरबा गीतों की धुन पर लोग डांडिया का आनंद लेंगे।

सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान, उत्सव के दौरान जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक बदलाव के लिए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को पहचान दिलाना और नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना है।

डांडिया प्रतियोगिता से लेकर लकी ड्रॉ तक, मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें बेस्ट डांडिया डांसर, बेस्ट ट्रेडिशनल ड्रेस (महिला एवं पुरुष) और बेस्ट कपल जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसके अलावा लकी ड्रॉ का भी आयोजन होगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन स्थल पर लजीज व्यंजनों और पारंपरिक हस्तशिल्प से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment