Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Mid-Day Meal में मिली मरी हुई छिपकली, बच्चे हुए बीमार, ग्रामीणों में आक्रोश

Mid Day Meal
---Advertisement---

Buxar के सदर प्रखंड के हरिकिशुनपुर मध्य विद्यालय में शुक्रवार को Mid-Day Meal में मरी हुई छिपकली मिली। Mid-Day Meal खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों को सदर अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां बच्चों की हालत नियंत्रण में है। घटना के बाद उक्त स्कूल के शिक्षकों के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश दिखा और घोर लापरवाह बता रहे है।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड क्षेत्र के हरिकिशुनपुर मध्य विद्यालय में प्रतिदिन की तरह बच्चे पढ़ने गए थे। दोपहर में स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को चावल और चने की सब्जी दी गई। बच्चों के खाना खा लेने के बाद अंत में सब्जी में मरी हुई छिपकली मिली। छिपकली मिलने की जानकारी होते ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। बच्चे उल्टी और सिर दर्द की शिकायत शिक्षकों के पास गए। शिक्षकों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ स्कूल पर जुट गई।

बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कुछ बच्चों को निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। जल्द ही उन्हें घर भेज दिया जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन और पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि इतने बड़े घटना के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक और पुलिस बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए वाहन तक उपलब्ध नहीं करा सकी।

 

Also Read: ‘Mai Bahin Maan Yojana’ की हुई शुरुआत बिहार की महिलाओं को मिली नई आश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर, सारठ में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर, सारठ में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

जामताड़ा में साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

धनबाद के टुंडी में MG-NREGA योजनाओं पर सवाल, जनसुनवाई में गड़बड़ियों का खुलासा

धनबाद के टुंडी में MG-NREGA योजनाओं पर सवाल, जनसुनवाई में गड़बड़ियों का खुलासा

भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की बचाई जान, दुनिया भर से भाारतिय पायलेट का शबाशियां, इजराइल के PM नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा-हीरो पायलेट

भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की बचाई जान, दुनिया भर से भाारतिय पायलेट का शबाशियां, इजराइल के PM नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा-हीरो पायलेट

नामकुम में 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान,  मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिए

नामकुम में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान,  मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने स्वैच्छिक स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिए

CEO ने SIR-2026 मतदाता सूची प्रक्रिया की समीक्षा की, गिरिडीह में वृद्धाश्रम और 'प्रेमदान' का दौरा भी किया

CEO ने SIR-2026 मतदाता सूची प्रक्रिया की समीक्षा की, गिरिडीह में वृद्धाश्रम और ‘प्रेमदान’ का दौरा भी किया

Leave a Comment