Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

‘Mai Bahin Maan Yojana’ की हुई शुरुआत बिहार की महिलाओं को मिली नई आश

Mai Bahin Maan Yojan
---Advertisement---

Katihar जिले में कांग्रेस ने ‘Mai Bahin Maan Yojana’ की शुरुआत की, जिसमें महिलाओं को हर महीने ‘Mai Bahin Maan Yojana’ की राशि ₹2500 देने की गारंटी दी गई है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव और महिला जिला अध्यक्ष आम्रपाली यादव ने पार्टी कार्यालय में इस योजना की औपचारिक लॉन्चिंग की, जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई।

सुनील यादव ने बताया कि बिहार की करीब 5.36 करोड़ महिलाएं इस योजना से सशक्त हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महिलाओं को इस योजना से जोड़ेंगे और बताएंगे कि वर्तमान सरकार ने उन्हें कैसे बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा।

आम्रपाली यादव ने बताया कि महागठबंधन शासित राज्यों में इस योजना का लाभ पहले से दिया जा रहा है और अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो यहां भी इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और मिस्ड कॉल के माध्यम से भी नाम दर्ज कराया जा सकता है। मनिहारी से शुरू हुई इस योजना ने महिलाओं में नई उम्मीदें जगाई हैं।

 

Also Read: Rajkumar Rai की जमीन विवाद को लेकर हुई दिनदहाड़े पिटाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment