Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पति को बंधक बनाकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, बोकारो में दिल दहला देने वाली वारदात

---Advertisement---

Bokaro: झारखंड के बोकारो जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-12 थाना क्षेत्र स्थित 12A स्कूल के समीप कुछ दरिंदों ने एक महिला के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह वारदात देर शाम उस समय हुई जब दम्पति बाजार से लौट रहे थे।

पीड़िता के अनुसार, वह अपने पति के साथ बूंदीबाग बाजार गई थी। इस दौरान उसके पति ने शराब पी और एक साथी के साथ मिलकर महिला को भी शराब पिलाई। दम्पति दोनों ही नशे की हालत में थे। इसी बीच रास्ते में चार से पाँच की संख्या में युवकों ने पति को बंधक बना लिया, उसके साथ मारपीट की और महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति सदर अस्पताल, बोकारो में निर्माणाधीन बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन कार्य में लगा है और दोनों धनबाद जिले के मधुबन बस्ती के निवासी हैं। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उसका मुँह दबा दिया ताकि वह शोर न मचा सके और फिर उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और दम्पति को थाने ले जाया गया। प्राथमिक पूछताछ के बाद पीड़िता का रात में ही मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया गया, जहाँ पीड़िता असहनीय पीड़ा में घंटों तड़पती रही।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।

घटना की पुष्टि करते हुए बोकारो के पुलिस अधीक्षक और डीएसपी ने मीडिया से बातचीत से बचने की कोशिश की, हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

Also Read: मनिका प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति ने फूंका बिगुल, बीडीओ को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

पीड़िता की पहचान उजागर न हो, इसके लिए संबंधित वीडियो फुटेज में उसका चेहरा ब्लर किया जाना अनिवार्य है।

यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि समाज की गिरती संवेदनशीलता का भी भयावह चित्र प्रस्तुत करती है। पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

धनबाद के तेतुलतल्ला दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा अनोखा नजारा, 75 फीट का मूविंग पंडाल और 300 वॉलंटियर संभालेंगे व्यवस्था

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के अमर नायक है देवेंद्र माझी, आज है उनकी पुण्यतिथी

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

पोटका प्रखंड कार्यालय में लेटलतीफी पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर किया अधिकारियों का इंतजार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

गुमला में ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, 17 वर्षीय युवती से 15.17 लाख रुपये वसूलने का दावा; आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में 17-18 अक्टूबर को सजेगा डांडिया और गरबा का रंग, अभिनेत्री आस्था सिंह होंगी मुख्य आकर्षण

पश्चिमी सिंहभूम: NH 75 ई हाटगम्हरिया में कार-ट्रेलर के बीच में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत 2 घायल

Leave a Comment