Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Buxar News: आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर बक्सर के वृंदावन वाटिका में हुआ योग का आयोजन

विश्व योग दिवस पर बक्सर के वृंदावन वाटिका में हुआ योग का आयोजन
---Advertisement---

Buxar News: विश्व योग दिवस के सुअवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा हैं जिसमे कही स्कूल तो कही जेलों में कैदियों के बीच आयोजन होता हैं। उसी क्रम में आज आर्ट ऑफ लिविंग के बक्सर शाखा के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक जितेंद्र पांडे के नेतृत्व में वृदांवन वाटिका परिसर में मरवाड़ी महिला समिति के सदस्यों द्वारा योग का आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं की सक्रिय और उल्लेखनीय सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिली।

चूंकि कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5 बजे “ओम्” ध्वनि और शांति मंत्रों के साथ हुई। प्रशिक्षित योग शिक्षक जितेंद्र पांडे ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। योग सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को तन-मन की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव कराया गया।

इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही. बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर आईं और उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कुछ महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि योग ने उनके जीवन में आत्मविश्वास, मानसिक स्थिरता और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद की है।

कार्यक्रम के अंत में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. साथ ही स्वयंसेवकों को समाज में योग का प्रचार-प्रसार करने के लिए भी प्रेरित किया गया.

Also Read: चुनावी साल में Nitish Kumar के ताबड़तोड़ फैसले: जीविका कर्मियों का मानदेय दोगुना, दीदियों को सस्ता लोन

यह आयोजन न केवल एक स्वस्थ पहल थी बल्कि सामाजिक एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण भी था। विश्व योग दिवस पर बक्सर का यह आयोजन प्रेरणास्रोत बनकर उभरा.कार्यक्रम को सफल बनाने में विनीत सराफ, नीरज मानसिंघका, किरण सराफ, करुणा कुमारी आदि ने अहम भूमिका निभायी.

अमरेंद्र दुबे,संवाददाता, बक्सर

 

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment