Monday, June 23, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTV45 Newsनक्सलियों से कोई बात नहीं, मानसून में भी जारी रहेगा ऑपरेशन: Amit...

नक्सलियों से कोई बात नहीं, मानसून में भी जारी रहेगा ऑपरेशन: Amit Shah

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने रविवार को छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर अटल नगर में नक्सलवाद के खिलाफ अपनी सरकार के सख्त रुख को दोहराया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बारिश के मौसम में भी नक्सलियों को राहत नहीं मिलेगी और उनके खिलाफ अभियान बिना रुके जारी रहेगा

इस बार मानसून में भी नहीं मिलेगा चैन: Amit Shah

नवा रायपुर में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की आधारशिला रखते हुए शाह ने कहा,
“अब तक नक्सलियों को हर साल बरसात में आराम मिल जाता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अभियान मानसून में भी जारी रहेगा। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का सफाया करके रहेंगे।”

नक्सलियों को केवल एक विकल्प: आत्मसमर्पण- Amit Shah

गृह मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार नक्सलियों से किसी भी तरह की बातचीत नहीं करेगी। उन्होंने उन्हें सरेंडर करके मुख्यधारा में शामिल होने का विकल्प दिया।
“हथियार डालिए, विकास की यात्रा में शामिल हो जाइए। जो लोग आत्मसमर्पण कर चुके हैं, उन्हें सरकार की ओर से हर वादा निभाया जाएगा,” शाह ने कहा।

विकसित भारत के लिए जरूरी है नक्सलवाद का अंत

शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के “विजन 2047” का ज़िक्र करते हुए कहा कि भारत को विकसित देश बनाने की राह में नक्सलवाद एक बड़ी बाधा है
उन्होंने कहा, “देश में विकास, नवाचार, आधारभूत संरचना और आर्थिक प्रगति तभी संभव है, जब आंतरिक सुरक्षा मजबूत हो।”

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Kamal Kaur Bhabhi हत्याकांड में नया मोड़, दुष्कर्म की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisment

- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular

Recent Comments