Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhagalpur News: भागलपुर के तमौनी गांव में प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला, बजरंगबली की पिंडी तोड़ी, तनाव का माहौल

भागलपुर के तमौनी गांव में प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला
---Advertisement---

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के तमौनी गांव में शांति भंग करने की नापाक कोशिश की गई. अराजक तत्वों ने गांव के प्राचीन धार्मिक स्थल पर हमला कर बजरंगबली की पिंडी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया. इतना ही नहीं धार्मिक स्थल पर लगे तुलसी के पौधों को भी उखाड़कर फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है और निगरानी बढ़ा दी गई है.

हालांकि ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से तुरंत नई पिंडी का निर्माण करा दिया, लेकिन गांव में अभी भी तनाव और भय का माहौल बना हुआ है. तमौनी गांव के स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है कि किसी धार्मिक स्थल को निशाना बनाया गया है.पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इससे सवाल उठता है कि क्या ये कोई सोची-समझी साजिश है और वो लोग कौन हैं?

जो लोग धार्मिक आस्था और तुलसी जैसे पूजनीय पौधे से इतनी नफरत करते हैं, पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कह रही है.

Also Read: Bhojpur News: लालू यादव से सीखिए अपने बच्चों की चिंता क्या होती है-प्रशांत किशोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा

लोहरदगा में खूनी वारदात से दहला भंडरा! पत्नी और उसके कथित प्रेमी की टांगी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस

मानव सेवा को समर्पित रहा टीम पीएसएफ का 11वां स्थापना दिवस, झारखंड स्थापना दिवस पर सेवा और समर्पण का दिया संदेश

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर गुमला के पर्यटन स्थल विकास की बाट जोह रहे, सरकारी उदासीनता से नहीं मिल पा रही पहचान

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न

Chhath Puja: सुबह की अर्घ्य के साथ ही आस्था का महापर्व छठ संपन्न, चार दिनों तक भक्तिमय रहा माहौल

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद

Dhanbad News: 35 लाख लोग रोजाना सिर्फ 10 मिनट दें, तो चमन बन जाएगा धनबाद, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में दौड़ा पूरा शहर

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह

Palamu News: झारखंड स्थापना दिवस पर पलामू में दिखा उत्साह, ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ में डीसी-एसपी के साथ दौड़े अधिकारी और स्कूली बच्चे

Leave a Comment