Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chhapra: मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ पांच दिवसीय यज्ञ सम्पन्न

chhapra News
---Advertisement---

Chhapra News: सारण जिले के जलालपुर प्रखंड अंतर्गत पियानो गांव में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक महायज्ञ का आज विधिवत प्राण प्रतिष्ठा और पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। यज्ञ स्थल पर पूरे गांव के श्रद्धालुओं ने भक्ति और आस्था के साथ भाग लिया।

सुबह 7 बजे से ही श्रद्धालु रंग-बिरंगे पारंपरिक वस्त्रों में सज-धज कर मां भगवती की परिक्रमा करने पहुंचे। बबलू बाबा और अन्य विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन सम्पन्न कराया गया। यज्ञ के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक भक्ति, कीर्तन और हवन ध्वनि से गुंजायमान रहा।

Also Read: Samastipur: तेजस्वी और प्रशांत किशोर पर भड़कीं शांभवी चौधरी

धार्मिक आयोजन का आकर्षण

इस पांच दिवसीय यज्ञ में प्रतिदिन हवन, भजन-कीर्तन, प्रवचन, और सांस्कृतिक आयोजन किए गए। समापन अवसर पर पूर्णाहुति के बाद भंडारा भी आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

ग्रामीणों का सहयोग और उत्सव जैसा माहौल

पूरे आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव में त्योहार जैसा माहौल रहा। मुख्य रूप से आयोजन में तारकेश्वर सिंह कुशवाहा, रवींद्र सिंह, भीखम पंडित, शशि सिंह, अनीश कुमार, भीम कुमार, बंटी कुमार, बबलू बाबा, अभिनाश कुमार, मुकेश यादव समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन

Shayra Munda: अर्जुन मुंडा की मां शायरा मुंडा का 91 वर्ष की उम्र में निधन, झारखंड में शोक की लहर, हेमंत सोरेन ने जताया दुख

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान

Chaibasa News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चाईबासा में होगा प्रमंडलीय जनजातीय सम्मेलन,

Chaibasa News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर चाईबासा में होगा प्रमंडलीय जनजातीय सम्मेलन, भाजपा ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 26 Years: झारखंड विधानसभा के 26 साल: किराए के भवन से आधुनिक सदन तक का सफर,

Jharkhand 26 Years: झारखंड विधानसभा के 26 साल: किराए के भवन से आधुनिक सदन तक का सफर, सियासी उतार-चढ़ाव तक की पूरी कहानी

SC Land Aquisition: सुंदरगढ़ में डालमिया सीमेंट की खनन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण रद्द

SC Land Aquisition: सुंदरगढ़ में डालमिया सीमेंट की खनन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण रद्द, ग्राम सभा की सहमति को बताया अनिवार्य

Leave a Comment