Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामगढ़: करमा परियोजना में अवैध खनन से बड़ा हादसा, चार की मौत

On: July 5, 2025 7:36 PM
Follow Us:
अवैध खनन
---Advertisement---

रामगढ़/कुजू- सीसीएल के कुजू क्षेत्र अंतर्गत करमा परियोजना में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। अवैध कोयला खनन के दौरान खदान की शाफ्ट ढहने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

add

घटना सुबह करीब चार बजे महुआटुंगरी के पास परियोजना के खुले खदान क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ग्रामीण अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए खदान में घुसे थे। इसी दौरान अचानक खदान की शाफ्ट ढह गई और लोग मलबे में दब गए।

हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया गया। तीन लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जेसीबी और शॉवल मशीन की मदद से मलबे से एक और शव निकाला गया।

Also Read: बिहार में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से मचा हड़कंप, विपक्ष ने सरकार को घेरा

मृतकों की पहचान: निर्मल मुंडा, वकील करमाली, इम्तियाज खान, रामेश्वर मांझी और घायलों में रोजीदा खातून (इम्तियाज खान की पत्नी), सरिता देवी, अरुण मांझी जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

सीसीएल प्रबंधन पर ग्रामीणों का गुस्सा घटना के बाद ग्रामीणों और जेएलकेएम कर्मियों ने सीसीएल प्रबंधन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रबंधन की लापरवाही और मिलीभगत के कारण क्षेत्र में वर्षों से अवैध खनन चल रहा है और इसे रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सीसीएल अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध खनन चल रहा था और यह हादसा भी इसी का नतीजा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल फिलहाल स्थानीय प्रशासन और सीसीएल प्रबंधन की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा यह दर्शाता है कि यह महज एक हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की विफलता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जामताड़ा: बनभीतर गांव में संदिग्ध मांस के साथ युवक हिरासत में, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

जामताड़ा: बनभीतर गांव में संदिग्ध मांस के साथ युवक हिरासत में, जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

लोहरदगा में 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, शुभम हत्याकांड समेत तीन सनसनीखेज वारदातों का खुलासा

लोहरदगा में 36 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, शुभम हत्याकांड समेत तीन सनसनीखेज वारदातों का खुलासा

धनबाद में फर्जी लॉटरी टिकट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 1.5 करोड़ रुपये के जाली टिकट और हाईटेक प्रिंटिंग सेटअप बरामद

धनबाद में फर्जी लॉटरी टिकट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 1.5 करोड़ रुपये के जाली टिकट और हाईटेक प्रिंटिंग सेटअप बरामद

Ranchi: 8 अगस्त से 'सखुआ महोत्सव' की शुरुआत, पूरे शहर में एक माह चलेगा पौधारोपण अभियान

Ranchi: 8 अगस्त से ‘सखुआ महोत्सव’ की शुरुआत, पूरे शहर में एक माह चलेगा पौधारोपण अभियान

साहिबगंज से युवती गिरफ्तार, हमीम मंडल मामले में बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, आतंकवाद से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज

साहिबगंज: संदिग्ध आतंकवादी समीम मंडल पर बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई, गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

बाघमारा के बरोरा चेकपोस्ट के पास युवक पर फायरिंग, दो राउंड गोलियां चलाकर फरार हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment