Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ramgarh: पारिवारिक रंजिश में युवक की हत्या, एक गिरफ्तार, एक फरार

Ramgarh News
---Advertisement---

Ramgarh News:- रामगढ़ जिले के बड़का काना क्षेत्र के दुर्गी गाँव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान ऊद अंसारी के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके ही चचेरे भाइयों ने की।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सऊद अंसारी टर्बो कार चलाता था। उसका चचेरा भाई एबाद अंसारी उस पर गाड़ी चुराकर बेचने का दबाव बना रहा था। सऊद इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर विवाद बढ़ा और अंततः हत्या तक पहुँच गया।

6 जुलाई को मुहर्रम के दिन, एबाद और उसका दोस्त आफताब अंसारी, सऊद को पीरीटांड इलाके में ले गए। वहाँ तीनों ने मिलकर नशा किया। नशे की हालत में दोनों ने मिलकर सऊद की चाकू से हत्या कर दी और शव को पास के एक ईंट भट्ठे में फेंक दिया।

सऊद का शव 11 जुलाई को ईंट भट्ठे से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आफताब अंसारी को गिरफ्तार कर रामगढ़ जेल भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी एबाद अंसारी अभी भी फरार है।

Also Read: ITBP कांस्टेबल शादी के नाम पर आदिवासी लड़की से वर्षों बनाता रहा शारीरिक संबंध

पतरातू एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को भी आरोपी के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह नजदीकी थाने को सूचित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

धनबाद डीसीए के वार्षिक सम्मेलन में क्रिकेट प्रतिभाओं का सम्मान, सौरभ तिवारी ने युवाओं को दिया मेहनत का मंत्र

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

धनबाद: छेड़छाड़ और मारपीट के आरोपों को लेकर भुईयां समाज मुखर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांगा न्याय

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग पर सवाल, गिरिडीह में 28 सितंबर को पुतला दहन का ऐलान

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

SIR और EVM को लेकर आदित्य साहू का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Leave a Comment