Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Gumla: गुरुजी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: सिसई प्रखंड में मौन रखकर दी गई अंतिम विदाई

On: August 6, 2025 8:24 AM
Follow Us:
शिबू सोरेन
---Advertisement---

Gumla News: गुमला जिला के सिसई प्रखंड स्थित टाना भगत हॉल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।

add

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे गुमला जिला कांग्रेस महासचिव सह सिसई प्रखंड पर्यवेक्षक फिरोज आलम ने कहा कि गुरुजी के निधन से न केवल झारखंड, बल्कि पूरे भारत ने एक प्रखर जननेता को खो दिया है। उन्होंने अपने पूरे जीवन को आदिवासी समाज के उत्थान और झारखंड राज्य के निर्माण आंदोलन को समर्पित किया। उनका संघर्षपूर्ण जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।

Also Read: गुरुजी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि: सिसई प्रखंड में मौन रखकर दी गई अंतिम विदाई

सिसई प्रखंड अध्यक्ष बैबूल अंसारी ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “गुरुजी राजनीति के ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने झारखंड के युवाओं को नेतृत्व और संघर्ष का मार्ग दिखाया। उनका इस दुनिया से जाना अत्यंत दुखद है, लेकिन हम उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाते रहेंगे।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने दिशोम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment